Hot News

Earthquake : नमाज पढ़ रहे थे मुस्लिम, अचानक गिरने लगी मस्जिद, 700 से अधिक लोग मारे गए

Earthquake : रमजान में जुमे की नमाज के दौरान म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण 700 से अधिक नमाजियों की जान चली गई. एक मुस्लिम संगठन की ओर से यह दावा किया गया है. ‘स्प्रिंग रेवोल्यूशन म्यांमा मुस्लिम नेटवर्क’ की संचालन समिति के सदस्य तुन की ने बताया कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के निकट आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के कारण लगभग 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों की यह संख्या भूकंप में अब तक मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल है या नहीं.

‘द इरावदी’ ऑनलाइन समाचार साइट पर ‘पोस्ट’ किए गए वीडियो में भूकंप के दौरान कई मस्जिदें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. तुन की ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुई अधिकतर मस्जिदों की इमारतें पुरानी थीं.

भूकंप के बाद मलबे में दब गए थे लोग

aljazeera.com ने एक समाचार प्रकाशित की है. इसमें कहा गया है कि हेट मिन ऊ मंडाले में अपने घर के बगल में एक मस्जिद में रमजान की नमाज से पहले वजू कर रहे थे. मस्जिद के एक हिस्से के साथ उनका घर भी ढह गया, जिससे उनका आधा शरीर दीवार के मलबे में फंस गया. इसमें उनकी दो मौसी दब गई थीं. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग  उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़े लगाई, लेकिन एक मौसी की मौत हो गई. 25 साल के एक लड़के ने रॉयटर्स समाचार एजेंसी को बताया, उनके दो चाचा और उनकी दादी कंक्रीट के ढेर के नीचे फंस गए थे. मलबा हटाने के लिए  कोई सामान नहीं मिला तो उसने अपने हाथों से मलबे को साफ करने का प्रयास किया, लेकिन उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी.

यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद

भूकंप के बाद की भयावह कहानी आई

मांडले क्षेत्र के एक 39 वर्षीय शख्स ने भयावह दृश्य के बारे में बताया. वह सुले कोने गांव में ढह गई मस्जिद के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तेज झटकों के कारण उसे भागना पड़ा. उसने कहा कि मैं उसे बचाने की कोशिश करने के लिए दूसरी बार अंदर गया. मैंने अपने हाथों से चार लोगों को बचाया. लेकिन दुर्भाग्य से, तीन पहले ही मर चुके थे, और एक ने मेरी बाहों में दम तोड़ दिया.

The post Earthquake : नमाज पढ़ रहे थे मुस्लिम, अचानक गिरने लगी मस्जिद, 700 से अधिक लोग मारे गए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top