Hot News

East Singhbhum News : खराब रिजल्ट वाले स्कूलों की जांच कर शिक्षकों पर कार्रवाई होगी

पोटका. पोटका प्रखंड के पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय के विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास शनिवार को मंत्री रामदास सोरेन एवं विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से किया. विद्यालय का विकास 5.55 करोड़ रुपये की लागत से की जायेगी. इस अवसर पर मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं. शिक्षा का विकास होगा, तो तभी समाज और राज्य का विकास होगा. शिक्षा के आधारभूत संरचनाओं को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री एवं विभागीय अधिकारी संग बैठक में निर्णय लिया गया कि कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के छात्रों का पूरे प्रदेश में डाटाबेस तैयार किया जायेगा. राज्य में 43000 शिक्षकों की बहाली की प्रकिया शुरू कर दी गयी है. शिक्षक सिर्फ पेमेंट लेंगे, यह नहीं सोचे, उन्हें अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा. मैट्रिक में खराब रिजल्य हुए स्कूलों की जांच के लिए कमेटी गठित गयी है. इसमें दोषी पाये जाने पर शिक्षकों को दंडित किया जायेगा. शिक्षा स्तर को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी. वहीं सभी प्रखंडों में एक-एक पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कराया जायेगा. जिले का सभी पीएम श्री केजीबीभी के आधारभूत संरचना विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जायेगा.

पॉलिटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास जल्द होगा : संजीव सरदार :

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि केजीबीवी का सर्वांगीण विकास अब धीरे-धीरे साकार हो रहा है. पोटका में डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होगा. वहीं रुगड़ीसाई में पॉलिटेक्निक कॉलेज का शिलान्यास किया जायेगा. विधानसभा के दर्जनों माध्यमिक विद्यालय को प्लस टू में उत्क्रमित करने के लिए अनुशंसा की जा रही है. आनेवाले दिनों मे निश्चित रूप से पोटका के शिक्षा स्तर को मजबूत बनाया जायेगा. इस मौके पर बारी मुर्मू, सुशील हांसदा, डीइओ मनोज कुमार, डीएसई आशीष पांडेय, सीओ निकिता बाला, उर्मिला सामाद, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, सुनील महतो, रघुनंदन उरांव, सावित्री हांसदा, बाघराय सोरेन, सुधीर सोरेन, रूमा हलधर, ज्योति सागर, ललिता कुमारी, प्रमिला सोरेन, कमला मुंडा, काजलमुनी सरदार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post East Singhbhum News : खराब रिजल्ट वाले स्कूलों की जांच कर शिक्षकों पर कार्रवाई होगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top