Hot News

East Singhbhum News : खान निरीक्षक से धक्का-मुक्की, चौकीदार को धकेल जब्त छह ट्रैक्टर लेकर भागे बालू माफिया

चाकुलिया.

श्याम सुंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर में सोमवार का शाम में बालू माफियाओं की दबंगई देखने को मिली. बालू तस्करी की सूचना पर जमशेदपुर से खनन विभाग की टीम खान निरीक्षक अरविंद उरांव के नेतृत्व में छापामारी करने चंदनपुर पहुंची. छापामारी अभियान बिल्कुल गुप्त तरीके से की गयी. इसका प्रभाव देखने को मिला. खनन विभाग की टीम ने बालू लदे छह ट्रैक्टरों को जब्त किया. सभी ट्रैक्टरों को चंदनपुर में रोककर चाबी जब्त कर ली गयी. पुलिस को सूचना दी गयी. एक ट्रैक्टर पर चौकीदार को बैठाकर वाहनों को श्यामसुंदरपुर थाना ले जाने का निर्देश दिया.

इस बीच एक बालू माफिया मौके पर पहुंचा और खान निरीक्षक से भिड़ गया. उसने धक्का-मुक्की तक की. सभी ट्रैक्टर चालकों को भागने का इशारा किया. सभी ट्रैक्टर के चालक बालू को सड़क पर खाली कर चौकीदार को ट्रैक्टर से धकेलकर फरार हो गये. खान निरीक्षक ने इसकी सूचना घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र व घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुजूर को दी. दोनों पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मामले की जांच शुरू की.

एक हिरासत में, मामला दर्ज करने की तैयारी

जानकारी मिली है कि श्यामसुंदरपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए एक को हिरासत में लिया है. पुलिस मामला दर्ज करने की तैयारी में जुटी है. इस बारे में पूछे जाने पर श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील भोक्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post East Singhbhum News : खान निरीक्षक से धक्का-मुक्की, चौकीदार को धकेल जब्त छह ट्रैक्टर लेकर भागे बालू माफिया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top