Hot News

East Singhbhum News : गुड़ाबांदा में रैयती जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया, रैयत की घेराबंदी को प्रशासन ने जबरन हटाया

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा प्रखंड में जल जीवन मिशन से जलापूर्ति योजना का कार्य वर्ष 2022- 23 से चल रहा है. इसके तहत हर घर में जल नल कनेक्शन देना है. वृहद जलापूर्ति योजना के लिए माछभंडार में प्रशासन ने सोमवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में घेराबंदी को हटाया. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जिस जमीन पर बना है, उसे किसान बलराम पातर अपनी रैयती बताकर मुआवजा की मांग पर घेराबंदी कर दी थी. उपायुक्त के निर्देश पर प्रशासन की टीम पहुंची. बलराम पातर व परिजनों ने घेराबंदी बचाने की कोशिश की. भारी संख्या में स्त्री बल समेत पुलिस की उपस्थिति के कारण घेराबंदी को हटा दिया गया.

सीओ ने मुआवजा के लिए आवेदन देने को कहा

मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित सीओ मनोहर लिंडा ने जमीन के दावेदार को मंगलवार को अंचल कार्यालय आकर मुआवजा संबंधित आवेदन देने को कहा. इस मामले में जमीन के दावेदार बलराम पातर के मुताबिक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट उनकी रैयती जमीन पर बना दिया गया है. इसो लेकर प्रखंड से लेकर उपायुक्त तक आवेदन दिया है. इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रशासन ने बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन से बेदखल कर दिया है. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता दिनकर कुमार, कनीय अभियंता, अखलेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो और मजिस्ट्रेट के रूप मनोहर लिंडा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post East Singhbhum News : गुड़ाबांदा में रैयती जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया, रैयत की घेराबंदी को प्रशासन ने जबरन हटाया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top