Hot News

east singhbhum news: सुवर्णरेखा का जलस्तर घटा, बराज के खुले हैं 13 गेट, पानी का लेबल 91 मीटर आरएल

गालूडीह. सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर पहले की तुलना में थोड़ा कम हुआ है. हालांकि अब भी गालूडीह बराज के 13 गेट खुले हैं. वहीं इस डैम में पानी का लेबल अब ही 91 मीटर आरएल है. दो दिन पहले डैम का 15 गेट खुला था. अब 13 गेट खुले हैं. डैम में कुल 18 गेट हैं, जिसमें पांच बंद हैं. नदी से पूर्व दिशा में डैम से लगातार पानी जा रहा है. इससे गालूडीह से बहरागोड़ा तक नदी उफनाई है. इधर ओडिशा प्रशासन ने परियोजना से एक जुलाई से दायीं नहर में पानी छोड़ने की मांग की थी. पर लगातार बारिश होने से एक जुलाई को बराज से दायीं नहर में पानी नहीं छोड़ा गया. अब फिर से मांग होगी तो बराज से दायीं नहर में पानी छोड़ा जायेगा. जानकारी हो कि बराज और दायीं नहर निर्माण में कुल खर्च का 96 प्रतिशत खर्च ओडिशा ने किया है. इसलिए पानी पर उसका अधिकार है. तब जल संधि के तहत यह करार भी हुआ था. इसलिए हर साल खरीफ के मौसम में धान की खेती के समय सुवर्णरेखा परियोजना ओडिशा की मांग पर बराज से पर्याप्त पानी दायीं नहर में तब तक छोड़ता रहता है जब तक मांग पूरी ना हो जाय. जुलाई से जो पानी छोड़ना शुरू वह अक्तूबर तक चलता रहता है. दूसरी ओर डैम के कुछ गेट खुले रहने से नदी तटवर्ती गांवों के मछुआरे लगातार जाल से मछली पकड़ रहे हैं. इससे मछुआरों की आमदनी बढ़ी है और रोजगार का अवसर मिला है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post east singhbhum news: सुवर्णरेखा का जलस्तर घटा, बराज के खुले हैं 13 गेट, पानी का लेबल 91 मीटर आरएल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top