Hot News

ED Raid : भूपेश बघेल के बेटे पर ईडी का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid : ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे से जुड़े परिसर पर छापे मारे. इसकी जानकारी जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने दी. ईडी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 जगहों पर छापेमारी की.

सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि भिलाई में चैतन्य बघेल और राज्य में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई.

शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान

जांच एजेंसी ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब ‘घोटाले’ के कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ. अपराध से प्राप्त 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में गई. ईडी ने इस मामले में राज्य प्रशासन के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया था.

पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

जानकारी के अनुसार, बघेल के भिलाई स्थित घर पर ED की टीम पहुंची. भिलाई पदुमनगर वाले घर पर 4 इनोवा में ED के अधिकारी पहुंचे.  बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर भी ED की टीम पहुंची. कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच एजेंसी ने खंगाला.

The post ED Raid : भूपेश बघेल के बेटे पर ईडी का शिकंजा, 14 ठिकानों पर छापेमारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top