Hot News

Eid-ul-Fitr 2025: झारखंड में ईद का जश्न, मस्जिदों में नमाज अदा कर दी मुबारकबाद

Eid-ul-Fitr 2025: हुसैनाबाद (पलामू), नौशाद-झारखंड में ईद का जश्न है. पलामू जिले के हुसैनाबाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्योहार अकीदत और मसर्रत के साथ मनाया गया. इस मौके पर शहर के दाता नगर स्थित ईदगाह, राज टोली मोहल्ला जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, ईमामन मस्जिद, मोहम्दाबाद, मिर्जापुर, बहोरन बीघा, देवरी, सुखन बिगहा, बुधुआ समेत कई मस्जिदों में सोमवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की. एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.

अमन-चैन और तरक्की के लिए मांगी दुआएं

शहर के सैयद टोली मोहल्ला स्थित शिया मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने भी ईद की नमाज अकीदत व एहतराम के साथ अदा की. सुबह से जवान, बुजुर्ग, शिशु नए-नए कपड़े टोपी पहन कर मस्जिदों में नजर आए. नमाज अदा करने के बाद सभी मस्जिदों के पेश इमामों के साथ-साथ लोगों ने देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगी.

ईद को लेकर जिला प्रशासन रहा अलर्ट

ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा. सभी नमाज स्थलों के अलावा तमाम चौक चौराहों पर पुलिस तैनात थी. नमाज अदा करने के बाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ सुनील कुमार वर्मा, हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, देवरी ओपी प्रभारी बब्लू कुमार, अखिलेश यादव कई नमाज स्थल पर पहुंचे और ईद की मुबारकबाद दी.

इन्होंने भी दी ईद की मुबारकबाद

संजय कुमार सिंह यादव, जिप उपाध्यक्ष सह जेएमएम के वरिष्ठ नेता निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि कुमार, अशोक सिंह,रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर राम, ऐजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, नेहाल असगर, सैयद मशरूर अहमद, सैयद तक्की रिज़वी, सैयद हसनैन जैदी मुखिया मनोज हिंदुस्तानी, अमरेंद्र ठाकुर, योगेन्द्र सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, रामाशंकर चौधरी, सुरेंद्र कुमार चौधरी ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी. विधायक संजय यादव, जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी भाईचार और इंसानियत का संदेश देता है.

ये भी पढ़ें: Video: बड़कागांव की रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा में दिखी भाईचारगी, मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत

The post Eid-ul-Fitr 2025: झारखंड में ईद का जश्न, मस्जिदों में नमाज अदा कर दी मुबारकबाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top