Hot News

Eklavya Model Residential School Recruitment: भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, यहां देखें

Eklavya Model Residential School Recruitment: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर वैकेंसी (Vacancy) निकाली गई थी. वहीं अब इस भर्ती के लिए परीक्षा होने वाली है, जिसके लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है. इस भर्ती परीक्षा के लिए जिन कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है, वे EMRS की ऑफिशियल वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे. 

इन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड करें सिटी स्लिप 

एकलव्य स्कूल भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर (जिसकी शुरुआती डिजिट 2599 है) और पासवर्ड का इस्तेमाल करें. 

एकलव्य स्कूल वैकेंसी 

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्डेन, स्त्री स्टाफ नर्स, प्रिंसिपल, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट व लैब अटेंडेंट समेत कुल 7267 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए टियर-I परीक्षा 13 दिसंबर 2025, 14 दिसंबर 2025 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी.

क्या है चयन प्रक्रिया? 

ईएमआरएस चयन प्रक्रिया 2025 में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन जैसे कई चरण शामिल हैं. लिखित परीक्षा दो लेवल पर होगी, टियर -I और टियर -II. सभी कैंडिडेट्स को दोनों स्तर की परीक्षा देनी होगी. 

किन-किन पोस्ट पर निकली है वैकेंसी? 

  • प्रिंसिपल – 225 
  • पीजीटी- 1460
  • टीजीटी- 3962 
  • हॉस्टल वार्डन- 635 
  • स्त्री स्टाफ नर्स- 550 
  • लेखाकार -61 
  • जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए) -288 
  • लैब अटेंडेट -146 

यह भी पढ़ें- CBSE Board Sample Paper 2026: 34 सवाल और सभी जरूरी, देखें बिजनेस स्टडीज का सैंपल पेपर

The post Eklavya Model Residential School Recruitment: भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, यहां देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top