Hot News

Encounter In Bihar: बिहार में एक और बड़ा एनकाउंटर, मारा गया लाखों का इनामी टेंटुआ

Encounter In Bihar: बिहार के बांका जिले से बड़ी समाचार सामने आई है. जहां कुख्यात अपराधी और एक लाख रुपये का इनामी रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ को एसटीएफ और कटोरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात एक मुठभेड़ में मार गिराया. यह मुठभेड़ कटोरिया थाना क्षेत्र के कलोथर जंगल में हुई, जहां रमेश टुडु अपने साथियों के साथ छिपा हुआ था.

रमेश टुडु मूल रूप से कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत बुढीघाट गांव का रहने वाला था और गांव के ही मटरू टुडु का पुत्र था. उसके खिलाफ जमुई जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट समेत कुल 11 मामले दर्ज थे. वह जमुई जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और लंबे समय से फरार चल रहा था.

कलोथर जंगल में हुआ मुठभेड़

बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रमेश टुडु कलोथर जंगल की ओर मूव कर रहा है. इसके बाद STF और कटोरिया पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की. इसी दौरान रमेश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की और मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया.

सर्च ऑपरेशन में पुलिस को मिला कार्बाइन

मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें एक कार्बाइन बरामद हुआ है. अन्य हथियारों की बरामदगी को लेकर सघन तलाशी अभियान अब भी जारी है. रमेश टुडु के शव को कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर अमित महाजन और डॉक्टर मुकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

इस पूरी कार्रवाई में बांका एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा, एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर बबलू कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय और अपर थानाध्यक्ष सुभाष पासवान समेत STF की विशेष टीम शामिल थी.

Also Read: IPS Shivdeep Lande: पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे की सियासी एंट्री, ‘हिंद सेना पार्टी’ के साथ बदलेंगे बिहार की तस्वीर

The post Encounter In Bihar: बिहार में एक और बड़ा एनकाउंटर, मारा गया लाखों का इनामी टेंटुआ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top