असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) कुंदन मंडलोई ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि ब्रजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी के एक मकान में बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच आग लगी. उन्होंने कहा कि मकान से सात लोगों के शव निकाले गए हैं. बचाव कार्य खत्म हो गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. एसीपी ने बताया कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है.
हादसा ब्रजेश्वरी एनेक्स में हुआ
फायर ब्रिगेड अधिकारी सुशील कुमार दुबे के मुताबिक, आग सुबह करीब 4:02–4:03 बजे लगी. यह हादसा ब्रजेश्वरी एनेक्स, हाउस नंबर 87 में हुआ. यह मनोज पुगालिया का घर है. उनके परिवार में पत्नी सुनीता, बड़ा बेटा सोनू और बहू सिमरन सहित तीन बेटे हैं. आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोगों ने किसी तरह ग्रिल तोड़कर अपनी जान बचा ली, लेकिन बाहर से आए कुछ रिश्तेदार और मेहमान अंदर ही फंस गए. बाहर नहीं निकल सके. इस वजह से कुल 7 लोगों की मौत हो गई.
VIDEO | Indore fire incident: Fire Brigade officer Sushil Kumar Dubey, says, “The fire broke out at around 4:02–4:03 a.m. This incident occurred at Brijeshwari annexe, House No. 87, which belongs to Manoj Pugaliya. His family members include his wife Sunita Pugaliya, his elder… pic.twitter.com/d5eBihQE6o
— Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026
बैटरी वाली गाड़ी की चार्जिंग की वजह से शायद आग लगी
उन्होंने बताया कि मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम पहुंची. मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद अंदर से शवों को बाहर निकाला गया. आग लगने की वजह को लेकर शुरुआती अंदाजा है कि घर के अंदर खड़े कुछ गाड़ी चार्ज हो रहे थे. ये शायद बैटरी वाले थे, जिससे आग भड़क गई. हालांकि अभी पक्के तौर पर कुछ कहना मुश्किल है. घर में 10-11 गैस सिलेंडर भी थे, जिनमें से कुछ फट गए. इससे आग और फैल गई.
#WATCH | Indore | Madhya Pradesh Minister Kailash Vijayvargiya says, “This incident is very sad and alarming. The fire was triggered by the charging point of the EV, which is a matter of concern. We have asked the officials to constitute an expert committee to investigate the… https://t.co/B2nIqHeSsY pic.twitter.com/1sRv9GlAch
— ANI (@ANI) March 18, 2026
आग EV के चार्जिंग पॉइंट से लगी : कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर हादसे पर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग EV के चार्जिंग पॉइंट से लगी, जो गंभीर चिंता का विषय है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए एक पुख्ता SOP तैयार की जा सके.
The post EV चार्जिंग बना काल: इंदौर में भीषण आग, घर खाक, 7 की मौत appeared first on Naya Vichar.