Hot News

EV चार्जिंग में लापरवाही से बड़ा खतरा, ये गलती भूलकर भी न करें

इंदौर से आयी दुखद समाचार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग से जुड़ी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो एक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की चपेट में आ गई और आग इतनी तेजी से फैली कि गैस सिलेंडर भी इसकी जद में आ गए. इस हादसे में कुछ लोगों की जान भी चली गई. यह घटना साफ करती है कि EV चार्जिंग के दौरान छोटी-सी लापरवाही भी बड़े खतरे में बदल सकती है.

हमेशा कंपनी का चार्जर ही इस्तेमाल करें

इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करते समय निर्माता द्वारा दिया गया चार्जर ही उपयोग करें. यह बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ तालमेल में काम करता है और सुरक्षित चार्जिंग सुनिश्चित करता है. थर्ड-पार्टी चार्जर का इस्तेमाल बैटरी ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है.

चार्जिंग लोकेशन का रखें ध्यान

EV को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर चार्ज करें. बरसात या नमी वाले स्थानों पर चार्जिंग करने से शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. सुरक्षित लोकेशन चुनना हादसों से बचने का सबसे आसान तरीका है.

एक्सटेंशन बोर्ड और केबल की जांच

कई लोग एक्सटेंशन बोर्ड से चार्जिंग करते हैं. लंबे समय तक चार्जिंग से बोर्ड गर्म हो सकता है, ऐसे में तुरंत चार्जिंग बंद कर दें. चार्जिंग केबल भी समय-समय पर जांचें. यदि केबल कट गई हो या गर्म हो रही हो, तो नयी केबल का इस्तेमाल करें.

बैटरी और वाहन की सुरक्षा

सही तरीके से चार्जिंग करने से बैटरी की लाइफ बढ़ती है और वाहन लंबे समय तक सुरक्षित रहता है. लापरवाही न सिर्फ वाहन को नुकसान पहुंचाती है बल्कि आसपास के लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है.

यह भी पढ़ें: EV vs ICE: लग्जरी कार बाजार में ईवी की पकड़ ढीली, जीएसटी ने बदला स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: OTP नहीं मिल रहा? तुरंत बदलें RC और DL का मोबाइल नंबर, ये है आसान तरीका

The post EV चार्जिंग में लापरवाही से बड़ा खतरा, ये गलती भूलकर भी न करें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top