Hot News

EX DGP Murder: 9 मई को बगहा आने वाले थे ओमप्रकाश गुप्ता, दोस्त ने बताया- यारों के यार थे पूर्व डीजीपी

EX DGP Murder, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण जिला के बगहा नगर के शास्त्री नगर निवासी व कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता अगामी 9 मई 2025 को बेंगलुरु से अपने पैतृक गृह आवास बगहा आने की तैयारी में थे क्योंकि पैतृक गांव और बगहा से उनका बड़ा लगाव था. उनके बचपन के मित्र डॉ. सुरेश प्रसाद यादव ने रोते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बगहा और पिपरासी परसौना क्षेत्र से कर्नाटक में पहुंचकर यह कहता था कि मैं बिहार से आया हूं और मेरा यह कार्य है तो वह उसकी मदद जरुर करते थे. इस घटना के बाद बगहा समेत बिहार को एक बड़ी क्षति हुई है.

EX DGP House
पूर्व डीजीपी का घर

क्या बोले यादव

सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि हम दोनों मित्र दियारे के पिपरासी में रहकर एक साथ पढ़ाई की थी और तभी से दोनों के बीच गहरा लगाव था . हमारे चाचा पूर्व धनहा विधायक दिवंगत रामनगीना प्रसाद से शिक्षा की प्रेरणा मिली थी . चाचा BHU बनारस यूनिवर्सिटी से डबल MA की उपाधि हासिल किए थे और ओमप्रकाश के पिता दिवंगत शिवपूजन प्रसाद गुप्ता और मेरे चाचा जिगरी दोस्त थे और एक साथ नौकरी में योगदान किया था . ओमप्रकाश के पिताजी एलआईसी में प्रधान लिपिक थे और मेरे चाचा मुजफ्फरपुर के पारू ब्लॉक में तैनात थे. चाचा नौकरी  त्याग कर नेतृत्व में आ गए और यहां भी उन्होंने हम लोगों की खूब मदद की.

EX DGP PIC
परिवार के साथ पूर्व डीजीपी

कैसे इंसान थे गुप्ता

डॉ. यादव ने बताया कि एक बार मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया था, उस समय ओम प्रकाश गुप्ता एडीजी के पद पर थे . उन्होंने तीन दिनों तक अस्पताल में रहकर बेटे की देखभाल में मदद की. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने नेक और शरीफ इंसान थे . उन्होंने बताया कि पिपरासी में दोनों के घर आस-पास ही था बाद में बगहा में गंडक नदी के कटाव के कारण दोनों परिवार विस्थापित हो गए और बगहा के शास्त्री नगर में भी हम दोनों पड़ोसी हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

शिक्षा में अव्वल

ओम प्रकाश गुप्ता शिक्षा में शुरू से ही अवल रहे और वे प्लस टू की पढ़ाई नेतरहाट से की थी वहां कुल 60 सीटें थीं और उनका नाम पहले ही लिस्ट में आ गया था. छुट्टी के दिनों में जब पैतृक गांव पिपरासी और बगहा आते थे तो घर, समाज और बिहार की बातें करते थे. बिहार के लोगों से उन्हें गहरा लगाव था और वे हर संभव मदद करने को तैयार रहते थे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post EX DGP Murder: 9 मई को बगहा आने वाले थे ओमप्रकाश गुप्ता, दोस्त ने बताया- यारों के यार थे पूर्व डीजीपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top