Hot News

F-15 फाइटर जेट से Grand Welcome, क्राउन प्रिंस ने की PM Modi की लाजवाब मेजबानी, देखें वीडियो

PM Modi Saudi Arabia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (22 अप्रैल)से सऊदी अरब के दौरे पर हैं. पीएम मोदी का विमान जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो वहां के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने उनके विमान को सुरक्षा दी. पीएम मोदी के लिए यह एक विशेष सम्मान के तौर पर देखा जा रहा है. पीएम मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर हैं. विदेश मंत्रालय की ओर से मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान करते सऊदी जेट विमानों का एक वीडियो भी जारी किया गया है.

दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक

सऊदी अरब की इस मेजबानी को हिंदुस्तान और सऊदी अरब के बीच मजबूत होते रिश्तों के रूप में देखा जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पीएम  मोदी के विमान के अगल-बगल दोनों तरफ रॉयल सऊदी एयर फोर्स के लड़ाकू एफ-15 विमानों ने स्कॉर्ट किया. इस कदम को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने के रूप में देखा जा रहा है. इस बीच पीएम मोदी ने कहा कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में हिंदुस्तान और सऊदी अरब का स्वाभाविक हित है साथ ही दोनों देशों के बीच बढ़ता रक्षा और सुरक्षा सहयोग गहरे आपसी विश्वास का प्रतिबिंब है.

सऊदी हिंदुस्तान का सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक- पीएम मोदी

जेद्दा पहुंचने से पहले अरब न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने सऊदी अरब को हिंदुस्तान के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक कहा.  पीएम मोदी ने सऊदी को समुद्री पड़ोसी, विश्वसनीय मित्र और रणनीतिक सहयोगी कहा. पीएम मोदी ने कहा “हम सऊदी अरब को क्षेत्र में सकारात्मकता और स्थिरता की शक्ति मानते हैं. समुद्री पड़ोसी होने के नाते, हिंदुस्तान और सऊदी अरब क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में स्वाभाविक रुचि रखते हैं.” आज शाम होने वाली वार्ता में मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के बीच रक्षा संबंधों को विस्तारित करने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर भी बातचीत की उम्मीद है.

The post F-15 फाइटर जेट से Grand Welcome, क्राउन प्रिंस ने की PM Modi की लाजवाब मेजबानी, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top