Hot News

Fake Aadhaar Card : झारखंड के इस जिले में फर्जी आधार कार्ड का खेल, ग्राहक खोज कर लाते थे बिचौलिये

Fake Aadhaar card :  झारखंड के गुमला के सिसई प्रखंड में प्रज्ञा केंद्र की आड़ में फर्जी आधार कार्ड व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का मामला प्रकाश में आया है. करीब तीन साल से चल रहे इस गोरखधंधे का खुलासा उस समय हुआ, जब गुप्त सूचना पर बीडीओ रमेश कुमार यादव ने शनिवार को बसिया रोड स्थित इंडिया सर्विस प्रज्ञा केंद्र पर अचानक छापेमारी की. छापेमारी में प्रज्ञा केंद्र से बीडीओ ने दर्जनों जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और आधार कार्ड बनाने का आवेदन जब्त किया है. पूछताछ में संचालक नफीस अकबर द्वारा कोई ठोस संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बीडीओ ने प्रज्ञा केंद्र के सभी सिस्टम को जब्त कर थाना को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार जब्त किये गये अधिकतर आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र आंध्रप्रदेश समेत कई अन्य जगहों की बतायी जा रही है. प्रशासन की इस कार्रवाई से सिसई में हड़कंप मच गया है.

दो से 10 हजार में बनता था फर्जी आधार कार्ड

लोगों ने बताया कि तीन साल से यहां आधार कार्ड व जन्म- मृत्य प्रमाण पत्र बनाने का गोरखधंधा चल रहा है. संचालक द्वारा प्रशासन के लाइसेंस से सेंटर चलाने व आधार कार्ड बनाये जाने की बात लोगों को बताया जाता था, जो आधार कार्ड रांची समेत कहीं सुधार नहीं होता है. वह यहां मोटी रकम लेकर दो से तीन दिन में सुधार करा कर दिया जाता था. आधार कार्ड सुधारने के लिए तीन हजार से 10 हजार तक की मोटी रकम ली जाती है. वहीं दो हजार से पांच हजार रुपये लेकर एक से दो दिन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बना कर दिया जाता है. प्रज्ञा केंद्र में अधिकतर रात में ही आधार का कार्य किया जाता है.

ग्राहक खोज कर लाते थे बिचौलिये

ग्राहकों को इंडिया डिजिटल सर्विसेज प्रज्ञा केंद्र लाने के लिए बिचौलिये भी थे. बिचौलिये प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशासनी आधार सेंटर के इर्द-गिर्द घूमते रहते थे. परेशान ग्राहकों से संपर्क कर उन्हें बसिया रोड स्थित प्रज्ञा केंद्र लाने का काम करते थे. इसके बदले में उन्हें मोटी रकम कमीशन में मिलती थी.

मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी: बीडीओ

बीडीओ रमेश कुमार यादव ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी है. छापेमारी में कई दस्तावेज व सिस्टम जब्त किये गये हैं. मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

The post Fake Aadhaar Card : झारखंड के इस जिले में फर्जी आधार कार्ड का स्पोर्ट्स, ग्राहक खोज कर लाते थे बिचौलिये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top