Hot News

Farmer Registry Bihar: बिहार में फार्मर आईडी बनाने की बढ़ी तारीख, इस दिन तक चलेगा महाअभियान, किसानों को बड़ा फायदा

Farmer Registry Bihar: बिहार में फार्मर आईडी बनाने की तारीख बढ़ा दी गई है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से किसानों की सहूलियत को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. दरअसल, अब 9 नहीं बल्कि 10 जनवरी तक महाअभियान चलेगा. विभाग की तरफ से किसानों से अपील की गई है कि आज और कल पंचायत भवन में जाकर फार्मर आईडी जरूर बनवाएं.

बिहार में किसानों की अब डिजिटल पहचान

दरअसल, बिहार के किसानों की अब डिजिटल पहचान होगी. ऐसे में बिहार प्रशासन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों के लिए एक नया नियम लागू किया है. अब हर किसान को अपनी फार्मर रजिस्ट्री करानी होगी. इसके लिए 6 जनवरी से ही महाअभियान की शुरुआत हुई. राज्य के अलग-अलग पंचायत भवनों में शिविर लगाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा रही है. किसानों की सुविधा के लिए डेट बढ़ा दी गई है.

image 73

फार्मर आईडी बनाने से बड़ा फायदा

फार्मर रजिस्ट्री के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, जमीन से संबंधित दस्तावेज और मोबाइल नंबर शामिल हैं. फार्मर आईडी से होने वाले फायदे की बात करें तो, पीएम किसान के तहत मिलने वाली राशि सीधे आपके बैंक खाते में जाएगी, इसके साथ ही कृषि विभाग से मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा और आपकी जमाबंदी का शुद्धिकरण हो जाएगा. इस तरह से बिना किसी रुकावट के किसान सभी प्रशासनी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे.

कोई परेशानी होने पर इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

इस अभियान के माध्यम से प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी किसान प्रशासनी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. अगर किसी किसान को रजिस्ट्रेशन या ई-केवाइसी के दौरान कोई दिक्कत आती है तो वे सीधे जिला कृषि पदाधिकारी (DAO), अनुमंडल कृषि पदाधिकारी या प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा प्रशासन ने किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. कृषि विभाग से जुड़ी जानकारी के लिए 18001801551 और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लिए 18003456215 पर कॉल किया कर सकते हैं.

Also Read: Bihar Road Project: दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का अटका काम, ये है बड़ी वजह, जानिए अब कब तक बनकर होगा तैयार

The post Farmer Registry Bihar: बिहार में फार्मर आईडी बनाने की बढ़ी तारीख, इस दिन तक चलेगा महाअभियान, किसानों को बड़ा फायदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top