Hot News

Farmers Protest : नागपुर में किसानों ने भरी हुंकार-बिना शर्त किसानों का ऋण माफ करे सरकार

Table of Contents

Farmers Protest in Nagpur : कर्ज माफी की मांग को लेकर महाराष्ट्र के नागपुर में किसानों का प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है. पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडू के नेतत्व में आयोजित किसानों के प्रदर्शन में तत्काल किसानों के लिए कर्ज माफी की मांग की जा रही है. किसान यह मांग कर रहे हैं कि प्रशासन बिना किसी शर्त के उनकी ऋण की माफी करे. बच्चू कडू प्रदर्शन के दौरान यह आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन, किसानों से किए वादे को भूल गई है. उन्होंने कहा कि जबतक प्रशासन किसानों का ऋण माफ नहीं करती है, तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा. किसानों ने नागपुर-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को जाम कर दिया है.

क्या है किसानों की मांग?

महाराष्ट्र में किसानों की ऋण माफी बड़ा मुद्दा है, जो चुनाव के वक्त भी काफी जोर-शोर से उठाया जाता रहा है. किसान यह मांग कर रहे हैं कि उनके कृषि ऋण को बिना शर्त माफ कर दिया जाए. साथ ही किसान यह मांग भी कर रहे हैं कि कर्ज चुकाने में असमर्थ किसानों के साथ कोई जोर जबरदस्ती ना की जाए. सूखा से प्रभावित किसानों के लिए मुआवजे की मांग भी किसान कर रहे हैं. इन मांगों के अतिरिक्त किसान एमएसपी की मांग भी कर रहे हैं.

क्या है प्रशासन का पक्ष?

कर्ज माफी महाराष्ट्र में बड़ा मसला है. कृषि ऋण की वजह से यहां कई किसानों ने अपनी जान तक दी है. इसी वजह से चुनाव के वक्त हमेशा ही यह मुद्दा जोर-शोर से उठता है. किसानों के प्रदर्शन पर अबतक प्रशासन की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने तो नहीं आया है, लेकिन सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन किसानों से बातचीत के लिए राजी है. 2017 में किसानों की ऋण माफी हुई थी, लेकिन उसका लाभ किसानों को मिला नहीं.

ये भी पढ़ें : VIDEO : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भरी राफेल में उड़ान, सुखोई के बाद राफेल की सवारी कर बढ़ाया सेना का मनोबल

Bihar Election 2025 : जाति-धर्म से अलग उभरा नया वोट बैंक, स्त्री-किसान बन सकते हैं किंगमेकर; समझें वोटिंग पैटर्न

Cyclone Montha : कमजोर पड़ा चक्रवाती तूफान मोंथा, आंध्रप्रदेश, ओडिशा में तबाही के निशान

The post Farmers Protest : नागपुर में किसानों ने भरी हुंकार-बिना शर्त किसानों का ऋण माफ करे प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top