Farzi 2: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की पसंदीदा वेब सीरीज ‘फर्जी’ की दूसरी किस्त जल्द ही आने वाली है. शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की इस एक्शन सीरीज की शूटिंग इस साल शुरू होने वाली है. 2 दिसंबर से यह प्लोर पर आएगी. आपको बता दें, फर्जी सीरीज को 2023 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया था, जिसे दर्शक 37 मिलियन से भी ज्यादा बार देख चुके है. यह अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी सीरीज बन चुकी है. शाहिद कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज से शुरुआत की थी और इसमें उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद किया गया था.
शाहिद कपूर से कहानी पर बात कर चुके है निर्देशक
इस सीरीज को राज एंड डीके यानी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की ओर से निर्देशित किया गया है. राज एंड डीके, द फैमिली मैन और गन्स एंड गुलाब जैसी हिट और धांसू वेब सीरीज के लिए जाने जाते है. अभी निर्देशक ‘रक्त ब्रम्हांड’ नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है. इस सीरीज का काम खत्म होने के बाद फर्जी की दूसरी किस्त की शुरुआत होगी. पिंकविला के सूत्र के मुताबिक, निर्देशक शाहिद कपूर से मिलकर इसकी कहानी को लेकर बात कर चुके है. दूसरी किस्त में शहीद कपूर, विजय सेतुपति और के के मनन के बीच जोरदार टक्कर होने वाली है.
#Farzi2 is finally happening!#ShahidKapoor teams up again with #Raj & #DK for the much awaited sequel. Shoot begins this December, promising another face-off with #VijaySethupathi & #KayKayMenon!#Farzi2 #ShahidKapoor #VijaySethupathi #KayKayMenon #RajAndDK #BollywoodNews #sidk… pic.twitter.com/LlXirbXZ9G
— Siddharth R Kannan (@sidkannan) April 21, 2025
द फैमिली मैन 3 भी इस साल रिलीज होगा
सिद्धार्थ कन्नन ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे फैंस के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है. दिसंबर में शूटिंग शुरू होने के बाद इसे 2026 में रिलीज किया जा सकता है. आपको बता दें, राज एंड डीके फर्जी 2 और रक्त ब्रम्हांड के अलावा अन्य सीरीज पर भी काम कर रहे है. द फैमिली मैन सीजन 3 इस साल के लास्ट में रिलीज होने वाला है.
ये भी पढ़ें: Shubhangi Atre: शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन, 22 साल के रिश्ते के बाद इस साल हुआ था तलाक
The post Farzi 2: कब शुरू होगी शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की फर्जी 2 की शूटिंग? जानिए पूरी डिटेल्स appeared first on Naya Vichar.

