Hot News

Fateh Box Office Collection: सोनू सूद की फिल्म सुपरहिट की जगह बनी ‘स्लीपर हिट’! जानें अबतक का कलेक्शन

Fateh Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की ‘फतेह’ 10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. फिल्म काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही, लेकिन इसके बावजूद तीन हफ्तों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में आइए एक फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

सोनू सूद की ‘फतेह’ की खास बात यह है कि फिल्म का निर्देशन भी सोनू सूद ने ही किया है, जो अब बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. इसके साथ ही यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई है. महज 30 करोड़ रूपए के बजट में बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने पहले ही 30.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जिससे मालूम पड़ता है कि फिल्म की कहानी और दमदार एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को फिल्म देखने पर मजबूर कर रही है.

फतेह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के को प्रोड्यूसर अजय धामा ने कहा, ’10 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म शुरुआत में धीमी गति से आगे बढ़ रही थी लेकिन इसने तीन हफ्ते में धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के लीड एक्टर और डायरेक्टर सोनू सूद ने इस फिल्म के कलेक्शन के बारे में जानकारी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साझा करते हुए लिखा है कि “फतेह’ ने हिंदुस्तान में 26.86 करोड़ रुपये कमाए हैं, जबकि विदेशों में 3.21 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह की फिल्म ने 30.07 करोड़ का कलेक्शन किया है.’

क्या होता है स्लीपर हिट?

स्लीपर हिट तब होता है जब कोई फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हो, लेकिन धीमी गति में ताबरतोड़ कलेक्शन कर रही हो. इस फिल्म में सिर्फ सोनू सूद ने एक्टिंग ही नहीं, बल्कि इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का निर्देशन भी किया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. आलोचकों से भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

यह भी पढ़े: Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर में इस एक्ट्रेस ने ली एंट्री, कहा- ये रियल लाइफ है या मैं सपना देख रही…

The post Fateh Box Office Collection: सोनू सूद की फिल्म सुपरहिट की जगह बनी ‘स्लीपर हिट’! जानें अबतक का कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top