Hot News

Father’s Day 2025: फादर्स डे को बनाएं खास, पापा को करें सरप्राइज इन स्पेशल रेसिपी के साथ

Father’s Day 2025: पिता का रोल किसी भी शिशु के जीवन में बहुत अहम होता है. हर वर्ष पिता के योगदान और प्रेम को सम्मान देने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है. जून महीने के तीसरे रविवार को ये दिन मनाया जाता है. इस डे को और भी खास बनाने के लिए आप इन स्पेशल रेसिपी को बना सकते हैं. तो जानते हैं ऐसे ही कुछ आइडिया. 

हरा भरा कबाब 

hara bhara kabab
Hara bhara kabab ai image

आप अपने पिता को इस फादर्स डे पर ट्रीट दे सकते हैं. इसके लिए आप अलग अलग डिशेज बना कर अपना प्यार और उनके लिए सम्मान को जाहिर कर सकते हैं. स्नैक्स में आप हरा भरा कबाब ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने ये लिए आप सबसे पहले पालक को हल्का सा बॉयल करें. अब कड़ाही में 2-3 टुकड़े अदरक का डालें. इसमें आधा कप हरा मटर को डाल कर पकाएं. इसे मिक्सी में पीस लें बिना पानी डाले. अब 2 उबले आलू को मैश करें और इसमें इस पेस्ट को मिला दें. इसमें नमक, गरम मसाला, दो चम्मच भुना बेसन और एक चम्मच आमचूर पाउडर को डाल दें और साथ में मिलाएं. अब टिक्की का शेप तैयार करें और इसे पैन में फ्राई करें. 

यह भी पढ़ें- Homemade Sev Namkeen: बेसन से बनाएं परफेक्ट और हलवाई जैसी सेव नमकीन, रेसिपी भी है आसान

पनीर टिक्का मसाला और लच्छा पराठा

paneer with paratha
Paneer recipe ai image

लंच में आप पनीर टिक्का मसाला को बना सकते हैं. पनीर क्यूब्स को आप पनीर को आधा कप दही, एक चम्मच जीरा पाउडर, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस और एक चम्मच धनिया पाउडर में कोट कर के कुछ देर के लिए रखें. इस पनीर को आप फ्राई कर लें और इसे अलग रखें. ग्रेवी के लिए आप 2 प्याज और टमाटर को पका लें और ग्रेवी बना लें. तेल में खड़े मसाले को डालें और टमाटर प्याज के पेस्ट को डालें. इस अच्छे से पकाएं. नमक, लाल मिर्च पाउडर और एक चम्मच गरम मसाला डालें और फ्राई किया हुआ पनीर को डाल दें. इसके ऊपर आप कसूरी मेथी को डाल दें. इसे आप लच्छा पराठा या चावल के साथ सर्व करें. 

कॉफी कप केक 

coffee cup cake
Coffee cup cake ai image

कॉफी कप केक बनाने के लिए आप एक कप मैदा, एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, एक चम्मच कॉफी पाउडर, दो बड़े चम्मच कोको पाउडर को मिक्स करें. इसमें पिघला हुआ बटर और दूध डालकर इसे मिक्स करें. इसे कप केक के सांचे में डालें और ओवन में बेक करें. जब ये बन जाए तो चॉकलेट क्रीम से इसे सजाएं.

यह भी पढ़ें- Sooji Vegetable Balls: रवा से तैयार करें ये खास रेसिपी, बनाएं मजेदार सूजी बॉल्स

पिस्ता बादाम आइस क्रीम

pista ice cream
Ice cream ai image

गर्मी के टाइम में आप पिस्ता आइस क्रीम बना सकते हैं. एक लीटर दूध को गाढ़ा करें. इसमें कंडेंस्ड मिल्क को मिला लें. अब 2 चम्मच पिस्ता को दरदरा पीस लें और बादाम को भी पीस कर डालें. अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर को डालकर कुल्फी के सांचे में डालें और ऊपर से ढककर आप 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिज कर दें.

यह भी पढ़ें- Onion Rings Recipe: स्नैक्स टाइम को बनाएं स्पेशल, प्याज से तैयार करें ये खास रेसिपी

The post Father’s Day 2025: फादर्स डे को बनाएं खास, पापा को करें सरप्राइज इन स्पेशल रेसिपी के साथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top