कोलकाता से विकास की रिपोर्ट
Fire in Bus : सेकंड हुगली ब्रिज पर यात्रियों से भरी एक लक्जरी बस में गुरुवार रात 10 बजे के करीब अचानक आग लग गई. इस बात से अनजान चालक आग लगे हालात में बस को दौड़ाता रहा. आसपास से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने शोर मचाकर बस चालक को बस में आग लगने की जानकारी दी. जिसके बाद बस को ब्रिज के एक छोर पर रोका गया. इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई.
इधर, बस में आग लगने की बात सुनकर भीतर मौजूद यात्रियों में डर फैल गया. कोई यात्री बस की खिड़की से बाहर निकला, कोई कूद कर गेट से बाहर निकला. इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला. दमकल की दो गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए.
बस के बाईं ओर के चक्के में लगी आग
The post Fire in Bus : ब्रिज पर दौड़ती रही यात्रियों से भरी “द बर्निंग बस” appeared first on Naya Vichar.

