Hot News

Flipkart Black Friday Sale: Motorola के दो धाकड़ फोन के दाम लुढ़के, मिलते हैं 50MP कैमरा और सॉलिड प्रोसेसर

Flipkart Black Friday Sale: अगर आप 50MP सेल्फी कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में कंपनी के दो फोन ₹30,000 से कम कीमत में मिल रहे हैं. इनमें दमदार बैटरी, बेहतरीन परफॉर्मेंस और IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग जैसी खूबियां मिलती हैं. कैमरा क्वालिटी की बात करें तो ये फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जो सेल्फी और फोटोग्राफी में बेहतरीन रिजल्ट चाहते हैं.

Flipkart की Black Friday Sale में Motorola Edge 50 5G और Motorola Edge 50 Pro 5G जैसे फोन सस्ते दाम पर मिल रहे हैं. आइए आपको इन मॉडलों पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स की पूरी जानकारी बताते हैं,

Motorola Edge 50 5G Flipkart Black Friday Sale Offer

इस Motorola फोन पर ब्लैक फ्राइडे सेल में सीधा ₹6,000 की छूट मिल रही है. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹27,999 थी, लेकिन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर यह ₹21,999 में मिल रहा है.

Motorola Edge 50 Price detail
Motorola edge 50 price detail

Motorola Edge 50 5G के फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच pOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 AE
  • कैमरा: 50MP, 13MP, 10MP.  सेल्फी- 32MP
  • बैटरी: 5000mAh 

Motorola Edge 50 Pro Flipkart Black Friday Sale Offer

Motorola का प्रीमियम रेंज वाला फोन Edge 50 Pro लॉन्च के समय बेस वेरिएंट के लिए ₹31,999 में आता था. लेकिन Flipkart की Black Friday Sale में इस पर ₹2000 की कटौती के बाद अब इसे सिर्फ ₹29,999 में खरीदा जा सकता है.

Motorola Edge 50 Pro Price detail
Motorola edge 50 pro price detail

Motorola Edge 50 Pro के फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच pOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट
  • प्रोसेसर: Snapdragon 7 Gen 3 processor
  • कैमरा: 50MP, 13MP, 10MP.  सेल्फी- 50MP
  • बैटरी: 4500mAh

यह भी पढ़ें: 25,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Plus, Flipkart Black Friday Sale में चल रही तगड़ी डील

The post Flipkart Black Friday Sale: Motorola के दो धाकड़ फोन के दाम लुढ़के, मिलते हैं 50MP कैमरा और सॉलिड प्रोसेसर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top