Hot News

Fruit Custard Recipe: बच्चे हो या बड़े, सबको दीवाना बना देगा ये फ्रूट कस्टर्ड, गर्मी में ट्राई करना ना भूलें  

Fruit Custard Recipe: गर्मी के सीजन और धूप के कारण कुछ ठंडा और सुकून भरा खाने को मन करे, तो फ्रूट कस्टर्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह जितनी स्वादिष्ट खाने में होती हैं, उतनी ही सेहत के लिए भी लाभदायक मानी जाती हैं. इसमें दूध और ताजे फलों की मिठास एक साथ मिलती है, जो हर उम्र के लोगों के दिल को भाती हैं. इसके साथ-साथ ये बच्चों के लिए सही तरीका है फल खिलाने का. इसमें दूध जो है शरीर को ऊर्जा और कैल्शियम प्रदान करता है, वहीं फल विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है. ऐसे में आज हम आपको इस लेख के मदद से घर में फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे. जो स्वाद के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. 

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री 

  • दूध- 1 लीटर 
  • कटा हुआ फ्रूट- (सेब, केला, अनार, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और कीवी )
  • कस्टर्ड पाउडर- 3 चम्मच 
  • चीनी- 2 चम्मच 

यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी 

फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि 

  • सबसे पहले एक बर्तन में दूध को धीमी आंच पर अच्छे से उबालें. 
  • फिर एक कटोरी में 3 कस्टर्ड पाउडर डालें और उसमें थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. 
  • जब दूध अच्छे से उबल जाए, तो इसमें धीरे-धीरे कस्टर्ड पाउडर का घोल डालें और लगातार चलाते रहें.
  • अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और 5 मिनट तक पकाएं. 
  • इसके बाद अब गैस बंद कर दें और ठंडा होने के बाद, उसे फ्रिज में 1-2 घंटे तक रख दें. 
  • अब जब भी खाने को मन करें तो उससे ठीक पहले कटे हुए फल डालें और चम्मच से मिक्स करें और ठंडा-ठंडा कस्टर्ड सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और

The post Fruit Custard Recipe: शिशु हो या बड़े, सबको दीवाना बना देगा ये फ्रूट कस्टर्ड, गर्मी में ट्राई करना ना भूलें   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top