Hot News

Gadar: काजोल ने गदर में सकीना का रोल रिजेक्ट करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कभी ऑफर….

Gadar: काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इसमें ‘बाजीगर’ में उनकी ब्रेकआउट भूमिका से लेकर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी कल्ट क्लासिक्स शामिल है. हालांकि कई सालों से ऐसी रूमर्स फैल रही थी कि एक्ट्रेस को गदर में सकीना का रोल ऑफर किया गया था. हालांकि उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. तब जाकर मेकर्स ने अमीषा पटेल को साइन किया. अभिनेत्री ने इसपर अब जाकर चुप्पी तोड़ी है.

काजोल ने गदर में सकीना का रोल रिजेक्ट करने पर तोड़ी चुप्पी

न्यूज18 राइजिंग हिंदुस्तान समिट में बोलते हुए काजोल ने कहा, “गदर मुझे ऑफर नहीं की गई थी. यह सालों से उड़ रही एक अफवाह थी.” उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्हें कई फिल्में ऑफर की गईं, लेकिन उन्होंने कई किसी कारण से उन्हें रिजेक्ट किया. काजोल ने कहा, “मुझे कई फिल्में ऑफर की गईं. मैं उनका नाम नहीं लूंगी. वे बनी हैं. कुछ हिट रहीं, कुछ नहीं. मुझे लगता है कि आप उस काम का दावा नहीं कर सकते जो आपने किया ही नहीं है.”

अपने करियर को लेकर क्या बोली काजोल

अपने करियर चॉयस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे कम काम करने वाली अभिनेत्री हूं. पूरी फिल्म इंडस्ट्री में जो लोग हाल ही में आए हैं, उन लोगों ने ज्यादा काम किया होगा. मुझे लगता है कि मेरी फिल्मोग्राफी लगभग 50-55 फिल्मों की है.” जब उनसे पूछा गया कि क्या वह चूजी हैं या सिर्फ आलसी हैं, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, “दोनों… मैंने आलसी रहना चुना है. मैंने धीमी गति से जीवन जीना चुना है. मैंने काम के साथ-साथ अपने जीवन का आनंद लेना चुना है. मुझे लगता है कि काम करना मेरे जीवन का हिस्सा होना चाहिए. मैंने जीवन में संतुलन पा लिया है. मुझे अपनी कॉफी, धीमी सुबह पसंद है.”

यह भी पढ़ें- Box Office Report: जबरदस्त गिरावट के साथ लाखों में सिमटी सिकंदर, 10वें दिन की क

The post Gadar: काजोल ने गदर में सकीना का रोल रिजेक्ट करने पर सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कभी ऑफर…. appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top