Hot News

Garhwa: रमकंडा में थमा विवाद, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर की पहल से निकला रामनवमी जुलूस

मुकेश तिवारी
Garhwa (रमकंडा): गढ़वा जिले के रमकंडा में रामनवमी जुलूस को लेकर पिछले कुछ घंटों से जारी गतिरोध और तनाव का अंत हो गया है. गुरुवार की अप्रिय घटना के बाद शुक्रवार को कड़े सुरक्षा घेरे और भक्तिपूर्ण माहौल के बीच जुलूस निकाला गया. इस पूरे मामले को सुलझाने और शांति व्यवस्था बहाल करने में पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही. मिथिलेश ठाकुर की पहल पर वहां रामनवमी जुलूस निकाला गया और खुद मंत्री भी जुलूस में शामिल हुए. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी.

संवाद से बनी सहमति, गूंजा जय श्रीराम

विवाद का केंद्र रहे कौआखोह शिव चबूतरा तक जाने वाले रास्ते पर उपजे तनाव को दूर करने के लिए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर स्वयं दुर्गा बाड़ी मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने हिंदू समुदाय के प्रबुद्ध जनों और स्थानीय लोगों के साथ अत्यंत मर्यादित और संयमित चर्चा की. उनके हस्तक्षेप और सकारात्मक रुख के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और जुलूस को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया. इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन और जय श्रीराम जयघोष के साथ चबूतरे तक जाकर महावीरी पताका फहराया. मामले को सुलझाने के बाद पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

धर्म और आस्था का सम्मान करें

उन्होंने कहा कि रमकंडा की धरती हमेशा से हिंदू-मुस्लिम भाइयों के अटूट प्रेम और साझा संस्कृति की गवाह रही है. यहां सभी त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते रहे हैं. कुछ लोग इस पवित्र पर्व में भी नेतृत्व तलाश रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है. हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे को अक्षुण्ण रखना है. हमें धर्म और आस्था के साथ-साथ एक-दूसरे के सम्मान का भी ध्यान रखना चाहिए.

वीरान सड़कों पर निकले रामभक्त

गुरुवार की घटना के बाद शुक्रवार सुबह तक रमकंडा की सड़कें वीरान थीं और बाजार पूरी तरह बंद थे. प्रशासन ने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी कराई. भारी संख्या में तैनात पुलिस बल की मौजूदगी में जुलूस अपने पारंपरिक मार्ग से आगे बढ़ा. इस दौरान गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भी रमकंडा पहुंचकर अपनी बात रखी और प्रशासनिक सजगता पर जोर दिया. वहीं, आरएसएस के जिला संयोजक सोनू सिंह ने भी धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों के बारे में चर्चा की. फिलहाल, रमकंडा में स्थिति पूरी तरह सामान्य और शांतिपूर्ण है.

ये भी पढ़ें…

Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह

गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

The post Garhwa: रमकंडा में थमा विवाद, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर की पहल से निकला रामनवमी जुलूस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top