Hot News

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola की शादीशुदा जिंदगी में दरार? आकांक्षा चमोला की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Gaurav Khanna-Akanksha Chamola: अनुपमा में अनुज का किरदार निभाकर घर-घर में महशूर हुए गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टिक (रहस्यमयी) नोट शेयर किया, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या उनके शादीशुदा जीवन में कोई मुश्किलें चल रही हैं. पोस्ट में आकांक्षा ने लिखा, “जिस रिश्ते की बुनियाद में सिर्फ जरूरतें हों, वहां दिल हमेशा कुर्बान होता है.”

इसके कैप्शन में उन्होंने आगे लिखा, “जब हमें लगा कि हम तैयार हैं, तो हम नहीं थे.” इस पोस्ट के बाद फैंस कमेंट सेक्शन में सवाल करने लगे कि क्या यह उनके पर्सनल रिश्ते में कोई तनाव दर्शा रहा है.

फैंस में अटकलों का दौर

कुछ लोग इसे उनके पर्सनल मुश्किलों, रिश्ते में दरार, या हालिया विवादों के बारे में एक इशारा मान रहे हैं. वहीं, कुछ का कहना है कि यह उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की ओर इशारा हो सकता है. फिलहाल, आकांक्षा ने इस पोस्ट के बारे में कोई सफाई नहीं दी है.

image 331
Gaurav khanna-akanksha chamola की शादीशुदा जिंदगी में दरार? आकांक्षा चमोला की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता 4
image 332
Gaurav khanna-akanksha chamola की शादीशुदा जिंदगी में दरार? आकांक्षा चमोला की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता 5
image 333
Gaurav khanna-akanksha chamola की शादीशुदा जिंदगी में दरार? आकांक्षा चमोला की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता 6

गौरव खन्ना ने किया पत्नी का बचाव

कुछ दिन पहले, गौरव खन्ना ने आकांक्षा का बचाव किया था, जब उन्हें बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में डांस करने के लिए ट्रोल किया गया. गौरव ने कहा कि आकांक्षा उस पल का हिस्सा बनना चाहती थीं क्योंकि यह उनकी टीम की जीत का जश्न था. उन्होंने साफ किया कि इसमें किसी गलत इरादे की बात नहीं थी और ट्रोलर्स की बातों का उन पर कोई असर नहीं पड़ा.

मालूम हो कि गौरव और आकांक्षा ने नवंबर 2016 में शादी की थी. उनके रिश्ते और पब्लिक इमेज पर हमेशा नजर रही है, खासकर बिग बॉस 19 के दौरान गौरव के सफर और बेबी प्लानिंग को लेकर उनके खुलासों की वजह से.

यह भी पढ़ें: Zakir Khan Break From Stand-Up Reason: जाकिर खान ने स्टैंड-अप से ब्रेक लेने का कारण बताया, कहा- शरीर जवाब देने लगा

The post Gaurav Khanna-Akanksha Chamola की शादीशुदा जिंदगी में दरार? आकांक्षा चमोला की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top