Hot News

Gaya News : शादी समारोह में गया पूरा परिवार, बंद घर से 15 लाख के गहने चोरी

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंधार पहाड़ी हनुमान नगर (नियर सीआरपीएफ कैंप) स्थित सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र कुमार के बंद घर को गुरुवार की रात चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने मेन गेट का ताला काटकर कमरे में प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोना–चांदी के जेवरात चोरी कर लिये. घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की तहकीकात की और खोजी कुत्ते को भी बुलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के चंदौली में अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आये थे. चार दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ गया शहर के डेल्हा इलाके में विवाह समारोह में शामिल होने गये थे. सुबह घर लौटने पर देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि चोरी की घटना की पुष्टि हो चुकी है. स्थल जांच की गयी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. इसके अलावा वैज्ञानिक अनुसंधान भी कराया जायेगा. फिलहाल पुलिस ने कॉलोनियों में रात्रि गश्त बढ़ा दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Gaya News : शादी समारोह में गया पूरा परिवार, बंद घर से 15 लाख के गहने चोरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top