Hot News

Giridh News :कोहरे से आलू की फसल को पाला का खतरा बढ़ा

आलू की फसल लगाने वाले किसानों की मानें तो आलू के बीज की कीमत, खाद-पानी और मेहनत पर कोहरे का कहर काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. बता दें कि प्रखंड के मोहनडीह, बेलडीह, करीबांक, चौंरा, पर्वतपुर, परमाडीह, मनियाडीह समेत अन्य गांव में व्यापक पैमाने पर आलू व अन्य फसलों की खेती की जाती है.

पाला से बचाव के लिए लगातार करें सिंचाई : बीएओ

गांडेय के प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) करमन चौधरी ने कहा कि लगातार पड़ रहे कोहरे से आलू की फसल में पाला लगने की संभावना होती है. पाला लगने से आलू की पत्तियों का रंग काला भूरा होने लगता है. आलू का रंग हरा हो जाता है. कहा कि इससे बचाव के लिए किसान आलू की फसल में नियमित व कोहरे के समय अत्यधिक सिंचाई करें. इससे पाला लगने की संभावना समाप्त हो जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि कृषक आलू, गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों की बीमा भी करवा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Giridh News :कोहरे से आलू की फसल को पाला का खतरा बढ़ा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top