Hot News

Giridih News :आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन

शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले लोगों को बिना दावा की जमा राशियों की खोज, सत्यापन व दावा प्रक्रिया से अवगत करना तथा उन्हें उनकी जमाराशियों को प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था. इस शिविर में लगभग सौ लोगों ने भाग लिया. उपस्थित सभी लोगों को अभियान की विस्तृत जानकारी दी गयी. विभिन्न बैंकों के ग्राहक जिनकी अदावाकृत जमाराशियों का निपटान हो चुका है, उन्हें प्रमाणपत्र भी दिया गया.

बैंकों ने लगाये स्टॉल

जिले के सभी प्रमुख बैंकों के स्टॉल भी शिविर में लगाये थे. एक अक्तूबर से चल रहे इस अभियान में अब तक जिले के लगभग 2.37 करोड़ की राशि का निपटान बैंकों द्वारा किया जा चुका है. कार्यक्रम के संचालन के दौरान बताया गया कि 31 अगस्त तक 77.84 करोड़ कि अदावाकृत जमाराशि जिले के 14 बैंकों के 255600 खातों में है. आरबीआई के प्रबंधक रोशन कुमार घिरिया ने संबोधित करते हुए उदगम पोर्टल कि विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में गिरिडीह सदर के बीडीओ गणेश रजक उपस्थित हुए और बैंकों की सराहना की. एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष सिन्हा, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कनोजिया, बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक अंगोम रामचंद्र सिंह व सर्वोत्तम प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड आशुतोष प्रकाश, एलआइसी के अधिकारी सुजीत घोष, अग्रणी जिला प्रबंधक अमृत कुमार चौधरी, विभिन्न बैंकों के अधिकारी, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि एवं खाताधारक भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Giridih News :आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top