शब ए बारात को ले अकीदतमंदों ने रोजा रखकर अपने दिवंगत परिजनों की कब्र पर जाकर उनकी मगफिरत की दुआ मांगी. इसके बाद घरों में कुरानखानी, मिलाद शरीफ व मस्जिदों में रातभर इबादत की गयी. शब ए बारात को ले जिले के अल्पसंख्यक बहुल इलाके में घर से लेकर मस्जिद व कब्रिस्तान तक को सजाकर मिलाद ए पाक का आयोजन किया गया. इस दौरान अकीदतमंद नमाज व इबादत में लीन दिखे. शहर के लाइन मस्जिद, मुस्लिम बाजार, बरवाडीह, भंडारीडीह, पचंबा, बोड़ो, बुढ़ियाखाद समेत विभिन्न इलाके में शब ए बारात को चहल पहल रही.
हलुआ-रोटी का हुआ फातिहा
शब ए बारात को ले घरों में कुरानखानी के बाद हलुआ-रोटी का फातिहा कराया गया. बताया गया कि यह पर्व दिवंगत परिजनों के गुनाहों की मगफिरत के लिए मनाया जाता है. अकीदतमंद घरों में कुरान खानी व मिलाद के बाद हलुआ, रोटी का फातिहा कर लोगों के बीच तस्कीन करते हैं.
गांडेय में भी रहा उत्साह का माहौल
गांडेय में मंगलवार को शब ए बारात को ले मुस्लिम बहुल इलाके में उत्साह का माहौल रहा.इस दौरान सुबह घरों में कुरानखानी, शाम को घरों समेत मस्जिदों में मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया.इस दौरान घरों में हलुआ रोटी का फातिहा कराया गया. इधर शब ए बारात को ले घरों में स्त्रीएं व मस्जिदों में पुरुषों में रातभर कुरान ए पाक की तिलावत व इबादत की.
The post Giridih News: इबादत में गुजरी रात, दिनभर चला कुरानख्वानी, मिलाद शरीफ व फातिहा का दौर appeared first on Naya Vichar.

