पीड़िता ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से जांच पड़ताल की मांग की है. आवेदन में हरिला गांव निवासी कौशल्या देवी ने कहा है कि दसे दो भाई अर्जुन दास और ललन दास अन्य प्रदेशों में मजदूरी करते हैं. दोनों के घरों की जिम्मेदारी उसके उपर है. सोमवार को वे अपनी बेटी के घर गयी थी. मंगलवार की दोपहर को वे घर लौटी तो पता चला कि उसके खपरैल घर का उपरी हिस्सा उखड़ा हुआ है. घर के अंदर जाने पर पता चला कि अर्जुन दास के घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है. खोजबीन के क्रम में पता चला कि बक्शा का ताला टूटा हुआ है और बक्शा में रखे कांसी पीतल के बर्तन, सहित 28 हजार नगदी गायब है. वहीं ललन दास के घर में भी चोरों नें चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उसके घर से भी कांसा पीतल के बर्तन सहित अन्य सामानों की चोरी की है और कई सामान गायब है. उसने ग्रामीणों को सूचना देकर इसकी जानकारी दी. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया. परेशान होकर मंगलवार की शाम को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर दोनों घरों में चोरी की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Giridih News: चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम appeared first on Naya Vichar.

