Hot News

Giridih News :जमुआ को स्वच्छ बनाये रखने में सबका सहयोग जरूरी : बीडीओ

जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सब्जी, फल विक्रेताओं व बस स्टैंड के एजेंटों के साथ बैठक की

जमुआ चौक साफ एवं स्वच्छ रहे तथा जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए जमुआ के बीडीओ अमल कुमार प्रयासरत हैं. कई बार चौक की साफ-सफाई करायी गयी. छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग, सब्जी विक्रेताओं तथा एजेंटों के साथ बातचीत कर चौक को स्वच्छ बनाने का प्रयास बीडीओ कर चुके हैं. शनिवार को बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सब्जी व फल विक्रेताओं तथा बस स्टैंड के एजेंटों के साथ बैठक की. इसमें सभी का मंतव्य लेते हुए चौक को स्वच्छ बनाने व जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने पर चर्चा हुई. बीडीओ ने कहा कि जमुआ 42 पंचायतों वाला जिले का सबसे बड़ा प्रखंड है. पुराना प्रखंड व मिर्जागंज पुराना बाजार होने के कारण प्रखंड मुख्यालय में लोगों का जमावड़ा लगाता है. इससे ठोस, तरल व प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या बनी रहती है, जो काफी चिंतनीय है. सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण जाम लगती है. इससे निबटने के लिए स्थानीय गणमान्य, सामान्य लोगों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों, नेतृत्वक दलों व पंचायती राज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों सहयोग जरूरी है.

बैठक में लिए गये कई निर्णय

बैठक में सीसीटीवी कैमरा लगाने, जमुआ चौक के चारों दिशा में बस को चौक से पांच सौ मीटर दूर लगाने, अस्पताल के निकट सब्जी दुकान लगाने, जमुआ अस्पताल व प्रखंड चहारदीवारी के निकट बने सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत कर नियमित रूप से चालू करवाने, उसकी देखभाल व साफ सफाई को लेकर एक सफाईकर्मी को रखने, जमुआ चौक से पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण को लेकर वरीय अधिकारियों से पत्राचार करने समेत अन्य निर्णय लिये गये. कहा कि शीघ्र ही इसका अनुपालन करवाया जायेगा. मौके पर सीओ, बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, झामुमो के चीना खान व मुस्लिम अंसारी, कांग्रेस के निजामुद्दीन अंसारी, सच्चिदानंद सिंह, समाजसेवी संजीत यादव, रंजीत राम, उमेश यादव, दिनेश मंडल, फल विक्रेता रंजीत साव, दिलीप साव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Giridih News :जमुआ को स्वच्छ बनाये रखने में सबका सहयोग जरूरी : बीडीओ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top