जिलेभर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी, बांटी मिठाई
भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया है. साथ ही भाजपा जिला कमेटी की ओर से उन्हें बधाई दी है. श्री दुबे ने राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व एवं सभी विधायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक कुशल संगठनकर्ता को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है. उन्होंने कहा कि श्री मरांडी का झारखंड को अलग राज्य बनाने में एक अहम योगदान रहा है. झारखंड राज्य बनने के बाद प्रथम मुख्यमंत्री बनकर झारखंड का चहुंमुखी विकास किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाएं निश्चित ही झारखंड में धरातल पर उतरेगा और झारखंड की आवाज को श्री मरांडी बुलंद करेंगे.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दी बधाई
इधर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड के लोगों की आवाज एक सशक्त और प्रभावी विपक्ष के रूप में सदन में गूंजेगी. इनके लंबे अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि श्री मरांडी जनहित के मुद्दों को पूरी निष्ठा और दृढ़ता से उठाएंगे. इनके नेतृत्व में युवाओं, किसानों, स्त्रीओं एवं राज्य की जनता की आवाज दृढ़तापूर्वक व सशक्त तौर से विधानसभा में गूंजेगी. साथ ही इनके कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा.
तिसरी में मनायी गयी खुशी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर तिसरी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है. भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक उपाध्याय की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने तिसरी प्रखंड मुख्यालय में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग-गुलाल लगाकर जश्न मनाया. श्री उपाध्याय ने कहा कि झारखंड में विकास के कार्य के लिए बाबूलाल मरांडी हर समय प्रयासरत रहे हैं. मौके पर रामचंद्र ठाकुर, मनोज यादव, मोहन मोदी, उदय साव, राजू यादव, संतोष कुमार राम, विंदेश्वरी गुप्ता, सुरेश उपाध्याय, सत्यम कुमार, तेजस सिन्हा, नागो यादव आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Giridih News :झारखंड की आवाज को बुलंद करेंगे बाबूलाल मरांडी : महादेव appeared first on Naya Vichar.