Hot News

Giridih News :पार्क में घूमने आये प्रेमी युगल से पैसे की मांग, वीडियो वायरल करने की धमकी

नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित पार्क में सोमवार को घूमने आये एक प्रेमी युगल को कुछ शरारती तत्वों ने पहले मोबाइल से वीडियो बनाया, फिर उन्हें ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग की. पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी. जब युवक ने पैसे देने से इनकार किया, तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना के दौरान पार्क में काफी भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी.

चार युवक हिरासत में

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को हिरासत में लेकर थाना लायी. साथ ही पीड़ित प्रेमी युगल को भी थाना लाकर पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सके. जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल शांतिपूर्वक पार्क में समय बिता रहे थे, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया. फिर उन लोगों ने पैसे की मांग की. पैसे देने से इनकार करने पर युवक को मारपीट शुरू कर दी गयी. इस दौरान पार्क में मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग जमा हो गये. भीड़ में से किसी ने ने पुलिस को इसकी सूचना दी. नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि चार युवकों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Giridih News :पार्क में घूमने आये प्रेमी युगल से पैसे की मांग, वीडियो वायरल करने की धमकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top