Hot News

Giridih News :महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहन, जानकारी साझा का

इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की जनरल बॉडी मीटिंगइनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन की जनरल बॉडी मीटिंग शुक्रवार को हुई. यह आयोजन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलोकनंदा बक्शी के मार्गदर्शन में हुआ. सदस्यों ने हिंदुस्तान की विविध और समृद्ध वस्त्र परंपरा के अनुरूप कपड़े पहने. सदस्यों ने कलमकारी, कांथा वर्क, क्रेप सिल्क, लहरिया, इकट, चिकनकारी, मटका सिल्क, बोरली आर्ट, झारखंड प्रिंट और अन्य पारंपरिक वस्त्र पहने और इसकी उत्पत्ति, महत्व व सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में जानकारी साझा की. कार्यक्रम ना केवल हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने वाला था, बल्कि सभी सदस्यों के लिए शिक्षाप्रद भी रहा. कार्यक्रम में हिंदुस्तानीय वस्त्रों पर आधारित ‘वर्ड सर्च पजल गेम’ का भी आयोजन किया गया. इसके तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. संचालन क्लब की अध्यक्ष सोनाली तरवे ने किया. कार्यक्रम में सचिव राखी झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, उपाध्यक्ष कविता राजगढ़िया, आइपीपी सुमन गौरीसरिया समेत सदस्य तनुजा भूषण, शशि जैन, रीता सहाय, उषा डोकानिया, माला जलान, रिया अग्रवाल, नमिता जमुआर, सुनीता बर्णवाल आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Giridih News :स्त्रीओं ने पारंपरिक वस्त्र पहन, जानकारी साझा का appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top