Hot News

Giridih News: मोदी सरकार के मनसूबों को नाकाम कर रही है विपक्ष की मजबूत एकता : भाकपा माले

वक्ताओं ने कहा कि देश में भाजपा फर्जी राष्ट्रवाद के बल पर अपने आप को टिकाये रखने की नकाम कोशिश कर रही है. मगर जनता के जुझारू संघर्षों के बल पर भाजपा की ये कोशिश और साजिश विफल साबित हो रही है. प्रधानमंत्री के तिरंगा यात्रा के उपर युवा बेरोजगारी तथा किसान मजदूर के वाजिब सवाल हावी है. प्रशासन अपने आपको मझधार में फंसा देखकर बाहर निकलने की कोशिश कर रही है, मगर विपक्ष की मजबूत एकता और जूझारु संघर्ष मोदी प्रशासन के सारे मनसूबों को नाकाम कर रही है. कहा कि झारखंड में भी ओबीसी आरक्षण, जमीन लूट और भ्रष्टाचार को लेकर हेमंत प्रशासन घिरी हुई है. ऐसे में हमें कमेटियों को मजबूत करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है. कहा कि लोकसभा में सारी संभावनाओं के बावजूद दूसरे नंबर पर रहना और विधानसभा में पिछड़ जाना हमारे लिए कई सवाल पैदा करता है. जनता के सवालों पर खड़ा रहने, पर्याप्त साधन और अनुकूल परिस्थिति रहने के बावजूद हम अपने मतों को समेट नहीं पायें. हमारे मतों के एक हिस्से में भाजपा और एक हिस्से में जेएमएम गठबंधन की सेंधमारी से ये स्पष्ट है कि हमारी कमिटियों और नेताओं का जीवंत संपर्क जनता से कट चुका है. यही वजह है कि हम अंतिम समय पर भी गठबंधन से आगे रहने की खुशफहमी पाले हुए थे. इन तमाम चुनौतियों का और नेतृत्वक विफलताओं से सीख लेते हुए कार्यकर्ताओं को गोलबंद करने और कमिटियों को ठोस करते हुए उन्हें निर्णय के आधार पर आत्मनिर्भर करने की जरूरत है. इस क्रम में कार्यकर्ताओं की संख्या को बढ़ाने, उन्हें ठोस नेतृत्वक प्रशिक्षण देकर चुनौतियों के लिए तैयार करने तथा सभी कमिटियों को ठोस कर बिजली विभाग में आन्दोलन, उदय यादव हत्याकांड पर मजबूत पहलकदमी, राजेंद्र दास शहादत दिवस पर मजबूत गोलबंदी, केंदुआ में बच्चों की दुर्घटना से मौत पर मजबूत एकता, ब्लाक में बीडीओ सीओ के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के अनुभव से सीखते हुए आगे बढ़ अपने आप को स्थापित करने पर जोर दिया गया. सम्मेलन को सजरुल अंसारी, रामेश्वर चौधरी, रामदेव यादव, बालमुकुंद यादव, मुकेश यादव, पिंकी हिंदुस्तानी, महेंद्र यादव, सुभाष पासवान, क्युम अंसारी आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में हरी दास, हाफिज जलाल, सरिता देवी, मदन राय, लखन यादव, सागिर अंसारी आदि बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Giridih News: मोदी प्रशासन के मनसूबों को नाकाम कर रही है विपक्ष की मजबूत एकता : भाकपा माले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top