Hot News

GMCH में कैंटीन में घुसकर जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदियों और कर्मी को पीटा, आधा दर्जन जख्मी

Bettiah Crime News: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (GMCH) में सोमवार को जूनियर/इंटरन डॉक्टरों और जीविका दीदी की रसोई में काम करने वाली स्त्रीओं के बीच भोजन को लेकर हुआ विवाद देखते-ही-देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस घटना में करीब आधा दर्जन जीविका दीदियां घायल हो गईं, जिनका इलाज जीएमसीएच में ही कराया गया. 

क्या है पूरा मामला ? 

दही और आमलेट के ऑर्डर को लेकर पहले कहासुनी हुई. इसके बाद कुछ इंटरन डॉक्टरों ने आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए रसोई स्टाफ के साथ मारपीट की. झड़प के दौरान स्त्रीओं के गहने और मंगलसूत्र टूटने की भी बात सामने आई है. घटना से आक्रोशित जीविका दीदियों ने अस्पताल की रसोई सेवा बंद कर दी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई. 

कार्रवाई को लेकर दर्ज हुई शिकायत 

मामले को लेकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा हिंदुस्तानी ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषी इंटरन डॉक्टरों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

The post GMCH में कैंटीन में घुसकर जूनियर डॉक्टरों ने जीविका दीदियों और कर्मी को पीटा, आधा दर्जन जख्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top