Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा पुलिस ने आग से तबाह हुए नाइट क्लब के मालिकों में शामिल अजय गुप्ता और सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया है. बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के थाईलैंड भागने के कुछ घंटों बाद, गुप्ता और ब्रिटिश नागरिक खोसला के खिलाफ एलओसी जारी किया गया. शनिवार को क्लब में आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई थी.
सौरभ और गौरव लूथरा को वापस लाने के लिए इंटरपोल की ली जा रही मदद
उत्तरी गोवा के अंजुना थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) वर्षा शर्मा ने बताया कि गोवा पुलिस सौरभ और गौरव लूथरा को वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ले रही है, जो फुकेट भाग गए हैं. उन्हें हिंदुस्तान वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. शर्मा ने बताया, आग की घटना के तुरंत बाद सौरभ और गौरव का पता लगाने के प्रयास शुरू हो गए थे. वे उस समय गोवा में नहीं थे.
आग लगने के मामले में अब तक हो चुकी है 5 की गिरफ्तारी
पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें नाइट क्लब के मुख्य महाप्रबंधक राजीव मोदक, महाप्रबंधक विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और भरत कोहली शामिल हैं.
#WATCH | Goa: A portion of the Romeo Lane restaurant located in the Vagator area is being demolished. It is owned by Gaurav Luthra and Saurabh Luthra, who also own Birch by Romeo Lane, where a fire tragedy claimed 25 lives on December 7.
“We will demolish the encroachment on the… pic.twitter.com/YoZHQgg6cy
— ANI (@ANI) December 9, 2025
गोवा अग्निकांड के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजरी कार्रवाई
वागाटोर इलाके में मौजूद रोमियो लेन रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है. इसके मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं, जो रोमियो लेन के पास बर्च के भी मालिक हैं, जहां 7 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की जान चली गई थी. गोवा टूरिज्म के डिप्टी डायरेक्टर धीरज वागले ने कहा, हम बीच की तरफ से अतिक्रमण को तोड़ देंगे. तोड़ा जाने वाला कुल एरिया 198 स्क्वायर मीटर है.
#WATCH | On Goa nightclub fire tragedy, Goa Police DIG Varsha Sharma says, “Ajay Gupta, the co-owner and partner, is one of the accused, and we have issued a Look Out Circular notice against him…” pic.twitter.com/iEN0OmtTNe
— ANI (@ANI) December 9, 2025
नाइटक्लब अग्निकांड के आरोपी को दिल्ली से गोवा लाया गया
गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी भरत कोहली की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद राज्य पुलिस उसे मंगलवार को दिल्ली से पणजी ले आई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोहली इस अग्निकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया पांचवां आरोपी है. उससे पहले अंजुना पुलिस ने घटना के संबंध में नाइट क्लब के चार वरिष्ठ प्रबंधन सदस्यों को गिरफ्तार किया था.
The post Goa Nightclub Fire Tragedy: गोवा अग्निकांड में बुलडोजर एक्शन, नाइट क्लब के मालिकों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी appeared first on Naya Vichar.

