Hot News

Gobi Manchurian Recipe: बच्चों की पसंदीदा डिश, अब घर पर बनाएं चटपटी गोभी मंचूरियन

Gobi Manchurian Recipe: अक्सर बच्चों को बाहर के खाने की जिद होती है, खासकर जब बात चटपटे और स्वादिष्ट स्नैक्स की हो. कभी-कभी शाम को घर पर बैठे-बैठे भी हमें कुछ मसालेदार और कुरकुरी खाने का मन करता है. ऐसे में आप गोभी मंचूरियन बना सकते हैं. यह डिश न सिर्फ चाय या सूप के साथ शानदार लगती है, बल्कि यह सभी उम्र के लोगों को बेहद पसंद आती है. अगर आप भी घर पर ही होटल जैसा स्वाद चाहते हैं, तो इस रेसिपी को जरूर आजमाएं. तो आइये जानते हैं घर पर आसानी से बनने वाली टेस्टी गोभी मंचूरियन की विधि.

सामग्री

  • फूलगोभी – 1 मीडियम
  • मैदा – 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर – 4 टेबलस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर या देगी मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • तेल – 5 से 6 टेबलस्पून
  • हरा प्याज – ¾ कप कटा हुआ (सफेद हिस्सा)
  • शिमला मिर्च (हरी) – 1/2 कप बारीक कटी हुई
  • अदरक – 3 छोटे चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 3 छोटे चम्मच बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 छोटा चम्मच
  • हल्की सोया सॉस – 1/2 टेबलस्पून
  • टमाटर सॉस – 1 टेबलस्पून या आवश्यकता अनुसार
  • राइस विनेगर – 1/2 छोटा चम्मच सफेद सिरका / एप्पल साइडर विनेगर
  • काली मिर्च पाउडर – ¼ से ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वाद अनुसार

विधि

  1. सबसे पहले गोभी की तैयारी के लिए गोभी को छोटे या मध्यम टुकड़ों में काट लें. एक बर्तन में पानी गरम करके उसमें नमक डालें और गोभी के टुकड़े उसमें डाल दें. इसे 15 से 20 मिनट तक भिगोएं ताकि गोभी थोड़ी नरम हो जाए. फिर पानी छानकर एक तरफ रख दें.
  2. घोल बनाने और तलने के लिए मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च और सोया सॉस को मिलाकर एक स्मूद घोल बना लें. उसमें गोभी के टुकड़े डुबोएं और गरम तेल में कुरकुरा होने तक सेक लें. सभी टुकड़ों को इसी तरह तलकर अलग रख लें.
  3. मंचूरियन ग्रेवी बनाने के लिए उसी पैन में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को हल्का भूनें. फिर उसमें शिमला मिर्च, हरा प्याज डालें. थोड़ी देर भूनकर उसमें सोया सॉस, टमाटर सॉस, काली मिर्च और नमक मिलाएं. अब तली हुई गोभी डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. परोसने के लिए अंत में चावल का सिरका डालें और ऊपर से हरे प्याज से सजाएं. गरमागरम मंचूरियन को स्नैक की तरह या फ्राइड राइस, नूडल्स के साथ परोसें.

ये भी पढ़ें: Aloo Kulcha Recipe: बिना तंदूर के बनाएं होटल जैसे आलू कुलचे, हर निवाले में भरपूर स्वाद और मसाला

ये भी पढ़ें: Sweet Potato Gulab Jamun Recipe: बिना खोआ, शकरकंद से बनाएं, बाजार जैसे गुलाब जामुन अब घर पर

The post Gobi Manchurian Recipe: बच्चों की पसंदीदा डिश, अब घर पर बनाएं चटपटी गोभी मंचूरियन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top