Hot News

Gold Price Crash: सोना 500 रुपये टूटा, चांदी 2,100 रुपये गिरी! अभी चेक करें नए दाम

Gold Price Crash: अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी समाचार है. शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई. कमजोर निवेशकों की बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के चलते सोना 500 रुपये गिरकर 87,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,100 रुपये की भारी गिरावट के साथ 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

सोने-चांदी के दाम में गिरावट की बड़ी वजह

  • डॉलर इंडेक्स में तेजी: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोने और चांदी पर दबाव बढ़ा.
  • निवेशकों की बिकवाली: वैश्विक बाजार में कमजोर मांग के चलते निवेशकों ने सोने-चांदी की भारी बिकवाली की.
  • अमेरिकी नीतियों का असर: अमेरिका के नए टैरिफ प्लान और फेडरल रिजर्व की संभावित नीतियों से कीमतों में गिरावट आई.

और गिर सकते हैं सोना-चांदी के दाम

विशेषज्ञों का मानना है कि अभी सोने-चांदी के दाम और गिर सकते हैं, जिससे खरीदारों को सस्ते दाम पर निवेश करने का मौका मिल सकता है. हालांकि, लम्बे समय में सोना-चांदी की कीमतें फिर से बढ़ने की संभावना है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

  • कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 21.20 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,874.70 डॉलर प्रति औंस हो गया.
  • चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई. 1.21% घटकर 31.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Delimitation : लोकसभा चुनाव 2029 में सीटों की संख्या बढ़ने से डर क्यों रहे हैं एमके स्टालिन?

आज के ताजा सोने की रेट (रुपये प्रति 10 ग्राम)

Gold Price Crash
Gold price crash: सोना 500 रुपये टूटा, चांदी 2,100 रुपये गिरी! अभी चेक करें नए दाम 2

सोने-चांदी के दाम और गिरेंगे या बढ़ेंगे

अगर डॉलर मजबूत बना रहा और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी बनी रही, तो आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम और गिर सकते हैं. लेकिन, शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए मार्च-अप्रैल में कीमतों में फिर उछाल आ सकता है.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: सावधान! कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

The post Gold Price Crash: सोना 500 रुपये टूटा, चांदी 2,100 रुपये गिरी! अभी चेक करें नए दाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top