Hot News

Google में जॉब, रोज 2-3 घंटे पढ़ाई, पीयूष ने क्रैक कर ली UPSC

Piyush Kapoor Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस में रैंक 402 पर पीयूष कपूर का नाम है. उन्होंने अमेरिका में Google की नौकरी करते हुए UPSC परीक्षा क्रैक कर ली है. वो रोजाना सिर्फ 2 से 3 घंटे पढ़ाई करते थे. हालांकि, उनकी सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है. आइए उनकी जर्नी को करीब से देखते हैं.

Piyush Kapoor Success Story: कौन हैं पीयूष कपूर?

पीयूष कपूर (Piyush Kapoor) मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी पढ़ाई IIT BHU से की, जहां से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. कोर्स के दौरान ही उन्होंने Microsoft में इंटर्नशिप की थी. साल 2014 में उन्होंने अपना बीटेक पूरा किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें Google में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिल गई.

कैलिफोर्निया में करते हैं जॉब

Google के कैलिफोर्निया स्थित ऑफिस में काम करते हुए उन्होंने Gmail के लिए स्पैम और फिशिंग से बचाव से जुड़ी तकनीक पर काम किया. टेक्नोलॉजी सेक्टर में अच्छी नौकरी होने के बावजूद उनके मन में सिविल सेवा में जाने का सपना बना रहा.

पांच बार दी परीक्षा

UPSC परीक्षा में सफलता पाने के लिए पीयूष को लंबा इंतजार करना पड़ा. उन्होंने इस परीक्षा में कुल पांच बार प्रयास किया. शुरुआती प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने तैयारी जारी रखी.

हर प्रयास के साथ उन्होंने अपनी रणनीति में सुधार किया. आखिरकार 2026 में उनकी मेहनत सफल हुई और उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली. इस बार उन्हें ऑल इंडिया रैंक 402 मिली.

रोज 2-3 घंटे पढ़ाई की

पीयूष की तैयारी का तरीका काफी अलग था. नौकरी की वजह से उनके पास पूरे दिन पढ़ने का समय नहीं था. इसलिए उन्होंने तय किया कि रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना ही बेहतर रहेगा. वे दिन भर Google में काम करते थे और उसके बाद शाम को 2 से 3 घंटे पढ़ाई करते थे.

यह भी पढ़ें: जॉब छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, श्रुति ने हासिल की AIR 18

The post Google में जॉब, रोज 2-3 घंटे पढ़ाई, पीयूष ने क्रैक कर ली UPSC appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top