Hot News

Gud ki khurmi Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर झटपट बनेगी गुड़ की खुरमी, नए साल पर करें ट्राई

Gud ki khurmi Recipe: किसी त्योहार का मजा तब दोगुना हो जाता है जब घर पर बन रहे व्यंजनों में मन पसंद राज्यों के व्यंजन का भी तड़का लग जाए. नए साल के मौके पर इस बार आप छत्तीसगढ़ की फेमस मिठाई गुड़ की खुरमी का स्वाद जरूर चखें. इस मिठाई को विशेष अवसरों पर बनाया जाता है. आप आपको इस मिठाई को बनाने की सिंपल रेसिपी बताते हैं.

गुड़ की खुरमी बनाने की सामग्री  

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • सूजी – आधा कप
  • गुड़ – 1 कप
  • नारियल पाउडर – आधा कप
  • तिल – 4 चम्मच
  • घी – आधा कप
  • तेल – आवश्यकतानुसार तेल तलने के लिए
  • पानी – आवश्यकतानुसार

इसे भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना

गुड़ की खुरमी बनाने की विधि

  • गुड़ की खुरमी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में गुड़ और पानी डालकर इसका घोल तैयार करे.
  • फिर एक बाउल में आप आटा, सूजी, नारियल का पाउडर और तिल डाल कर गूंथ लें.
  • इस आटा से आप छोटी-छोटी साइज की लोई बनाकर गोल कर उसे चपटा शेप दें.
  • अब आप धीमी आंच पर इसे फ्राई करें.
  • खुरमी जब दोनों तरफ से हल्की ब्राउन हो जाए तब इसे एक प्लेट में निकाल लें.
  • ठंडा होने के बाद आप इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके कई दिनों तक खा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

इसे भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी

The post Gud ki khurmi Recipe: इस आसान रेसिपी से घर पर झटपट बनेगी गुड़ की खुरमी, नए साल पर करें ट्राई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top