Hot News

Guru Purnima 2025 पर बक मून का विशेष संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

Guru Purnima 2025: इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को मनाया जा रहा है. इसी दिन आषाढ़ पूर्णिमा भी है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. खगोलीय रूप से यह पूर्णिमा खास इसलिए है क्योंकि इसे ‘बक मून’ कहा जाता है – एक नाम जो उत्तर अमेरिका की कुछ जनजातियों की परंपरा से जुड़ा है. उनका मानना है कि जुलाई माह में हिरणों के नए सींग (Buck Antlers) निकलते हैं, इसलिए यह नाम दिया गया है. हिंदुस्तान में यह दिन केवल चंद्र दर्शन तक सीमित नहीं है. यह वही तिथि है जब भगवान बुद्ध ने सारनाथ के मृगदाव (Deer Park) में अपना पहला उपदेश दिया था, जिसे बौद्ध परंपरा में धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस के रूप में मनाया जाता है. ज्योतिषीय दृष्टि से, इस बार की पूर्णिमा मकर राशि के दूसरे चरण में आ रही है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा.

राशियों पर असर

  • मेष: करियर में बड़ी सफलता, स्थान परिवर्तन के योग
  • वृषभ: आत्मिक जागरण और करियर में नई दिशा
  • मिथुन: रिश्तों की परख और वित्तीय स्थिति पर ध्यान
  • कर्क: संबंधों में गहराई, विवाह या संतान के योग
  • सिंह: स्वास्थ्य और जीवनशैली में बदलाव
  • कन्या: कार्य-संतोष और भावनात्मक संतुलन
  • तुला: रिश्तों में स्थिरता और पारिवारिक समझौते
  • वृश्चिक: करियर और संवाद में स्पष्टता
  • धनु: आत्म-मूल्य की पहचान, इनकम के नए स्रोत
  • मकर: व्यक्तिगत पहचान और पारिवारिक जिम्मेदारी
  • कुंभ: मानसिक रीसेट और करियर बदलाव
  • मीन: सपनों की ओर कदम, टीमवर्क में सफलता

यह पूर्णिमा आत्मविश्लेषण, संबंधों की गहराई और भविष्य की दिशा तय करने का उत्तम समय है. हर राशि को यह अवसर कुछ नया सिखा सकता है – बस जरूरत है खुले मन और आत्ममंथन की.

जन्मकुंडली, व्रत, वास्तु या रत्न से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए? संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

The post Guru Purnima 2025 पर बक मून का विशेष संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top