Hot News

Guru Purnima Rangoli Design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन

Guru Purnima Rangoli Design: गुरु पूर्णिमा का दिन हमारे जीवन में बहुत खास होता है. यह दिन उन गुरुओं को समर्पित होता है जो हमें सही रास्ता दिखाते हैं. इस दिन घर की सजावट और पूजा का खास महत्व होता है. घर, मंदिर स्कूल सभी जगह गुरु पूर्णिमा का पर्व बेहद ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है.

कई लोग इस दिन अपने गुरु की पूजा करते है तो कोई उन्हें कुछ गिफ्ट देता है. सजावट भी की जाती है.घर आंगन में रंगोली बनाकर हम अपने गुरु के प्रति आदर और प्रेम दिखा सकते हैं.

Guru Purnima Rangoli Design: ये 10 आसान और सुंदर रंगोली डिजाइन्स आपकी खुशियों में चार-चांद लगा सकती है

1. सिंपल गुरु पूर्णिमा रंगोली डिजाइन | Simple Guru Purnima Rangoli Design

Guru Purnima Rangoli Design 1
Guru purnima rangoli design

अगर आप ज्यादा बड़ी या कठिन रंगोली नहीं बनाना चाहते तो यह डिजाइन आपके लिए है. इसमें आप अपने हिसाब से कलर भी चुन सकते है और ये कम समय और कम रंगों में बेहद आसानी से बं जाती है.

2. आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन | Easy Rangoli Ideas for Guru Purnima

Guru Purnima Rangoli Design 2
Easy rangoli ideas for guru purnima

आप कुछ आसान रंगोली बनाना चाहते हैं तो डॉट्स वाली रंगोली बहुत सही है. छोटे-छोटे बिंदु बनाकर उन पर डिजाइन तैयार करें. यह जल्दी बनती है और खूबसूरत दिखती है. इसके अलावा अगर आपको बिल्कुल भी रंगोली बनाना नहीं आता तो आप इस डिजाइन को कॉपी कर सकती है.

3. मोर वाली रंगोली डिजाइन | Peacock Rangoli Design

Guru Purnima Rangoli Design 4
Guru purnima rangoli design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन 11

मोर को शुभता का प्रतीक माना जाता है. मेहंदी डिजाइन हो या फिर रंगोली डिजाइन मोर हर डिजाइन को कम्प्लीट कर देता है. नीले और हरे रंग का उपयोग करके मोर की आकृति बनाएं. इसे फूलों और रंगों से सजाएं. यह रंगोली हर किसी का ध्यान खींचेगी.

4. फूलों वाली रंगोली डिजाइन | Flower Rangoli Design for Guru Purnima

Guru Purnima Rangoli Design 5
Guru purnima rangoli design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन 12

गेंदे, गुलाब और कमल के फूलों से गोल रंगोली बनाएं. आप फूलों की पंखुड़ियों को अलग-अलग रंग में लगाकर सुंदर डिजाइन बना सकते हैं. यह पारंपरिक और सुंदर दोनों लगती है. अगर आपके पास फूल नहीं है तो आप रंगोली कलर या फिर आटा या चावल से भी रंगोली कलर बना सकती है.

5. गुरु चरण रंगोली डिजाइन | Guru Charan Rangoli

Guru Purnima Rangoli Design 3
Guru purnima rangoli design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन 13

गुरु पूर्णिमा पर ये रंगोली डिजाइन हमेशा बनाई जाती है और सबका ध्यान भी अपनी ओर ले आती है. इस डिजाइन में आप गुरु के चरण पादुका और उस पर गिरते हुए फूल बना सकते है. चारों ओर फूल या दीपक रखें. यह रंगोली श्रद्धा और भक्ति को दर्शाती है.

Also Read: Pongal Rangoli Designs: पोंगल पर बनाएं ये 7 शानदार रंगोली डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

6. मंत्र वाली रंगोली डिजाइन

Guru Purnima Rangoli Design 6
Guru purnima rangoli design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन 14

इस रंगोली में एक थाली की तरह गोल घेरे बनाएं. बीच में “ॐ” या “गुरु” लिखें. चारों तरफ फूल या रंगों से सजावट करें. यह दिखने में आकर्षक लगती है.

7. फूलों की बेल वाली रंगोली | Rangoli Designs for Festival

Guru Purnima Rangoli Design 7
Guru purnima rangoli design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन 15

फूलों की लड़ी या बेल बनाकर रंगोली तैयार करें. इसे दरवाजे के पास या कोनों में बनाएं. यह रंगोली कम जगह में भी सुंदर लगती है.

8. मंत्र वाली रंगोली डिजाइन | Guru Purnima Rangoli Design Easy and Beautiful

Guru Purnima Rangoli Design 8
Guru purnima rangoli design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन 16

गुरु मंत्र जैसे “गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु…” को रंगोली के बीच में लिखें और चारों तरफ सजावट करें. यह आध्यात्मिकता का प्रतीक होती है.

9. दीपक रंगोली डिजाइन | Rangoli Design with Diya

Guru Purnima Rangoli Design 9
Guru purnima rangoli design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन 17

दीपक की आकृति बनाएं और उसके चारों तरफ रंगों और फूलों से सजावट करें. यह ज्ञान और रोशनी का प्रतीक होती है और बहुत शुभ मानी जाती है.

10. आधा मोर डिजाइन | Half Peacock Rangoli Design

Guru Purnima Rangoli Design 10
Guru purnima rangoli design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन 18

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आधा मोर भी बना सकते हैं. इसमें सिर्फ मोर का सिर और कुछ पंख बनाए जाते हैं जो देखने में भी सुंदर लगते हैं.

रंगोली बनाने के कुछ आसान टिप्स

  • रंगोली के लिए पहले पेंसिल से हल्का स्केच बना लें.
  • गीले हाथों से रंग न छुएं, वरना रंग फैल सकते हैं.
  • फूलों और रंगों का संयोजन करें ताकि रंगोली आकर्षक लगे.
  • पूजा से पहले रंगोली तैयार कर लें ताकि दीपक और सजावट का पूरा असर दिखे.

गुरु पूर्णिमा पर रंगोली बनाना न सिर्फ घर को सजाने का तरीका है बल्कि यह हमारे श्रद्धा भाव को भी दर्शाता है. ऊपर बताए गए डिजाइनों में से कोई भी रंगोली बनाकर आप अपने गुरु को सम्मान दे सकते हैं और इस खास दिन को और भी सुंदर बना सकते हैं.

Also Read: Basant Panchmi Rangoli Design: बसंत पंचमी पर चावल के दानों से बनाएं खूबसूरत रंगोली डिजाइन

Also Read:Peacock Rangoli Design: आंगन में बनायें ये मोर वाली रंगोली, पड़ोसी भी करेंगे तारीफ

The post Guru Purnima Rangoli Design: गुरु पूर्णिमा पर बनाएं ये 10 सुंदर रंगोली डिजाइन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top