Hot News

Hajipur News : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक लोक पर्व सामा चकेवा शुरू

गोरौल. भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक लोक पर्व सामा चकेवा गांवों में शुरू हो गया है. इस लोक पर्व सिर्फ भाई बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं माना जाता बल्कि पर्यावरण से संबंधित पर्व भी माना जाता है. यह पर्व छठ पर्व के खरना से शुरू होता है तो कहीं परना से शुरू होता है और कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाता है. शाम ढलते ही बहनों द्वारा डाला चंगेरा में सामा चकेवा को सजाकर सार्वजनिक स्थान पर टोली बनाकर बैठ जाती है और मधुर गीतों का दौर चलने लगता है. इस दौरान बहनों द्वारा चुगला यानि समाज में घृणा फैलाने बाले चुगलई करने वाले लोगो का पुतला बनाकर झांझी कुत्ता जो मिट्टी का बना होता है. उसके सामने ही चुगली करने बालो के मुंह को आग की लपटों से झुलसाया जाता है तथा भाई के दीर्घायु होने की कामना की जाती है. यह लोक पर्व उत्तरी बिहार का महत्वपूर्ण पर्वों में एक पर्व माना जाता है. यह पर्व मना रहे सान्वी कुमारी सम्भवी, कुमारी निशा, सुगंधा कुमारी, मोना कुमारी, प्रियासी कुमारी, सरिता कुमारी, स्वेता कुमारी सहित अन्य बहनों ने बताया कि वह अपने भाई के दीर्घायु के लिये यह पर्व मनाती है और सामा की पूजा कर भाई के दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Hajipur News : भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक लोक पर्व सामा चकेवा शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top