Hot News

hajipur news. सीएसपी संचालक से 50 हजार रुपये की लूट

हाजीपुर. पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ-ताजपुर मुख्य मार्ग पर एसएच-49 पर बाजितपुर गर्ल स्कूल के पश्चिम एक सीएसपी संचालक से पचास हजार रुपए की लूट हो गई. इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मिली जानकारी अनुसार पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग पर बाजितपुर गांव में पिस्टल के बल पर बाइक सवार अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को लूट लिया. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार को सीएसपी संचालक और तिसिऔता थाना क्षेत्र तिसिऔता गांव निवासी हरिश्चंद्र राम ने बाजितपुर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से पैसा निकासी कर जा रहा था. रास्ते में पीछा करते आए दो और तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर संचालक से लगभग पचास हजार लूट कर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने छानबीन शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post hajipur news. सीएसपी संचालक से 50 हजार रुपये की लूट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top