Hot News

Happy Mahavir Jayanti 2025: इन आध्यात्मिक संदेशों के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Happy Mahavir Jayanti 2025 Wishes Messages Quotes Images: महावीर जयंती को अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ था. इस कारण, इस दिन को महावीर जयंती के रूप में मनाने की परंपरा है. इस वर्ष महावीर जयंती 10 अप्रैल को मनाई जाएगी. जैन समुदाय के लोग इस पर्व को विशेष उत्साह के साथ मनाते हैं. इस अवसर पर लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हैं. यदि आप भी अपने प्रियजनों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप इन संदेशों के माध्यम से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

Happy Mahavir Jayanti 2025: अहिंसा, सत्य और धर्म का प्रतीक …

अहिंसा, सत्य और धर्म का प्रतीक है महावीर स्वामी का जीवन.
महावीर जयंती के पावन अवसर पर आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो.
महावीर जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं.

यहां से जानें भगवान महावीर को कैसे मिली केवलिन  की उपाधि

Happy Mahavir Jayanti 2025:भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाएं

भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाएं,
अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलें.
महावीर जयंती के इस शुभ दिन पर,
आपके जीवन में नई रोशनी आए.
शुभ महावीर जयंती 2025

Happy Mahavir Jayanti 2025:महावीर स्वामी का जीवन हमें सिखाता है

महावीर स्वामी का जीवन हमें सिखाता है –
क्रोध को त्यागो, प्रेम अपनाओ.
लोभ को दूर करो, संतोष से जियो.
महावीर जयंती 2025 पर यही शुभकामना है कि आप उनका अनुसरण करें और जीवन को सार्थक बनाएं.

Happy Mahavir Jayanti 2025:आत्म-संयम की प्रेरणा देने

धर्म, ज्ञान और आत्म-संयम की प्रेरणा देने वाले भगवान महावीर का आशीर्वाद आप पर बना रहे.
आपका जीवन सुख, शांति और सफलता से भरा हो.
महावीर जयंती 2025 की ढेरों बधाइयां.

Happy Mahavir Jayanti 2025:महावीर स्वामी कहते हैं

महावीर स्वामी कहते हैं –
“जिसने क्रोध पर जीत पा ली, उसने सारी दुनिया पर विजय पा ली.”
आइए इस महावीर जयंती पर हम भी अपने भीतर के विकारों को त्यागें और शांति की राह पर बढ़ें.
शुभ महावीर जयंती 2025

Happy Mahavir Jayanti 2025:महावीर जयंती पर यह कामना

महावीर जयंती पर यह कामना है कि—
आपके विचारों में शुद्धता,
आपके कर्मों में करुणा
और आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहे.

Happy Mahavir Jayanti 2025:जो अपने भीतर झांकता है

जो अपने भीतर झांकता है, वही सच्चा ज्ञानी है.
महावीर स्वामी के वचनों को आत्मसात करें और जीवन को धन्य बनाएं.
महावीर जयंती 2025 की मंगलकामनाएं!

The post Happy Mahavir Jayanti 2025: इन आध्यात्मिक संदेशों के जरिए भेजें महावीर जयंती की शुभकामनाएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top