Hot News

Hazaribagh News: हजारीबाग के इस सरकारी कार्यालय में बड़ा हादसा, बारिश के बीच ढह गयी जर्जर चहारदीवारी

Hazaribagh News | हजारीबाग, आरिफ: हजारीबाग के जीएसटी राजस्व संग्रहण कार्यालय राज्य-कर भवन में बड़ा हादसा हुआ. यहां भवन के पिछले हिस्से में स्थित जर्जर चहारदीवारी अचानक ढह गई. इससे लोगों में असुरक्षा बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, हजारीबाग शहर के महत्वपूर्ण प्रशासनी कार्यालयों में से एक जीएसटी राजस्व संग्रहण कार्यालय राज्य-कर भवन के पिछले हिस्से (कचहरी तरफ का भाग) में जर्जर दीवार अचनक पूरी तरह गिर गया.

बारिश के बीच गिरी दीवार

wall collapsed in a govt hospital
बारिश के बीच गिरी दीवार

यह घटना हर दिन रूक-रूक कर हो रही बारिश के बीच हुई. बताया जाता है कि यह दीवार बहुत पुरानी और जर्जर हो चुकी थी. लेकिन काफी लंबे समय से कभी भी चहारदीवारीकी कोई मरम्मती नहीं हुई थी. चहारदीवारी गिरने से इसमें लगे ईंट और प्लास्टर झड़कर जमीन पर गिर रहे हैं.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यालय को क्या जानकारी दी

इधर, संबंधित अधिकारियों ने कार्यालय का दीवार गिरने की जानकारी रांची मुख्यालय को दे दी है. इसमें बताया गया है कि पहले की बनी हुई चहारदीवारी काफी जर्जर हो गई है. वहीं, शुरूआती बारिश में जर्जर चहारदीवारी गिरकर धाराशायी हो गई है. इससे राज्य-कर भवन परिसर में असुरक्षा बढ़ी है. परिसर के अंदर दर्जनों पुरानी गाड़ियां खड़ी हैं.

इसे भी पढ़ें Muharram: मुहर्रम पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक

दीवार की मरम्मत की मांग

वहीं, चेकिंग के दौरान अधिकारियों की ओर से पकड़ी गई विभिन्न तरह की सामान लोडेड गाड़ियों को परिसर में खड़ा कर सुरक्षित रखा जाता है. लेकिन दीवार के टूट जाने से गाड़ियों में रखे सामान और अन्य चीजों का रख-रखाव असुरक्षित हो गया है. इसकी मरम्मती या फिर नये सिरे से चारदिवारी के निर्माण कार्य करने को लेकर विभाग से मांग की गई है.

इसे भी पढ़ें

Rath Yatra 2025: घुरती रथयात्रा आज, मुख्य मंदिर लौटेंगे महाप्रभु जगन्नाथ, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

Jharkhand HC: झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, वेतन सुरक्षा से नहीं मिलेगा वरीयता का अधिकार

Shravani Mela 2025: श्रावणी मेला में सुरक्षा बढ़ाने का अलर्ट, स्पेशल ब्रांच के आईजी ने किया बड़ा खुलासा

The post Hazaribagh News: हजारीबाग के इस प्रशासनी कार्यालय में बड़ा हादसा, बारिश के बीच ढह गयी जर्जर चहारदीवारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top