HBSE 10th Result 2026: हर साल की तरह इस साल भी लाखों छात्र हरियाणा बोर्ड 10वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्टूडेंट्स HBSE की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in से अपना रिजल्ट (HBSE 10th Result 2026) देख सकते हैं. लेकिन आजकल टेक्नोलॉजी की मदद से रिजल्ट देखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. अब आपको साइबर कैफे जाने या वेबसाइट क्रैश होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे DigiLocker के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
HBSE 10th Result 2026: DigiLocker ही क्यों है बेस्ट?
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट के दिन लाखों छात्र एक साथ बोर्ड की वेबसाइट पर जाते हैं, जिससे सर्वर डाउन हो जाता है. ऐसे में DigiLocker एक प्रशासनी ऐप है, जो न सिर्फ आपका रिजल्ट दिखाता है, बल्कि आपकी मार्कशीट को डिजिटल रूप में सेफ भी रखता है. यह मार्कशीट हर जगह वैलिड होती है.
डिजीलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी चीजें
रिजल्ट देखने से पहले आपके पास ये जानकारी होनी चाहिए:
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक हो तो बेहतर)
- हरियाणा बोर्ड का रोल नंबर
- DigiLocker अकाउंट
DigiLocker पर अकाउंट कैसे बनाएं?
- अपने फोन के Play Store या App Store से DigiLocker App डाउनलोड करें.
- ऐप खोलें और Get Started पर क्लिक करें.
- Create Account सिलेक्ट करें.
- अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन सेट करें.
- अब अपना आधार नंबर डालें.
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे भरकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
DigiLocker से हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
- DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.
- अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
- अगर नया अकाउंट है तो पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- Education सेक्शन में जाएं.
- HBSE को चुनें और Class 10 Marksheet पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर डालें.
- सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.
मार्कशीट डाउनलोड करने के फायदे
- ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जैसा ही मान्य होता है.
- एडमिशन या जॉब में तुरंत यूज कर सकते हैं.
- खोने या खराब होने का डर नहीं रहता.
- कभी भी, कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जल्द जारी हो सकता है MP बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट, SMS से ऐसे करें चेक
The post HBSE 10th Result 2026: वेबसाइट क्रैश की टेंशन छोड़ें, DigiLocker से मिनटों में चेक कर सकेंगे रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

