Hot News

Heat Wave Alert: होली से पहले हीट वेव अलर्ट, 48 घंटे में इन राज्यों में भयंकर गर्मी, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Heat Wave Alert: देशभर में मौसम बदल रहा है. सर्दी और बारिश के बाद कई राज्यों में हीट वेव का प्रकोप दिख सकता है. मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है. हीट वेव का सबसे ज्यादा असर गुजरात में दिखेगा. आईएमडी ने अभी से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुजरात के 10 जिलों में अगले एक दो दिनों में हीट वेव का असर दिख सकता है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है.

10 जिलों में भयंकर गर्मी के साथ हीट वेव का असर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुजरात के 10 जिलों में अधिकतम तापमान अगले 4 दिनों में 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक राजकोट में 41.1 डिग्री सेल्सियस, भुज में 40.4 डिग्री सेल्सियस, गांधीनगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान तापमान रहेगा. इसके अलावा अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट समेत 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

नया विचार प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

मौसम विभाग के मुताबिक हीटवेव का जो स्पेल है वह गुजरात में 10 से 12 मार्च के बीच में जारी रहेगा. गुजरात के अलावा वेस्ट राजस्थान में 11 से 12 विदर्भ में हीट वेब का असर दिखाई देगा. 11 से 13 मार्च के बीच ओडिशा में भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया है.

राज्य हीट वेव
गुजरात 10 से 12 मार्च
राजस्थान 11 और 12 मार्च
विदर्भ 11 से 13 मार्च
ओडिशा 13 और 14 मार्च
अरुणाचल प्रदेश 10 से 16 मार्च

कई इलाकों में बढ़ेगा तापमान

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन चार दिनों में नॉर्थ वेस्ट इंडिया के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री
    सेल्सियस का इजाफा हो सकती है. हालांकि उसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • मध्य हिंदुस्तान में अगले तीन दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से तीन डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि उसके बाद मौस में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.
  • पूर्वी हिंदुस्तान में अगले 5 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
  • महाराष्ट्र और तेलंगाना में अधिकतम तापमान में 2 से डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

कई राज्यों में हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है. आईएमडी ने कहा है कि पानी पीते रहें. चेहरे और हाथ-पैर को कपड़ों से कवर कर घर से बाहर निकले, सीधी धूप से बचें. 12 से 4 बजे तक घर में ही रहने की कोशिश करें. बेवजह घर से बाहर निकलने से बचे. इसके अलावा आईएमडी ने कहा कि बच्चों और पालतू जानवरों को गाड़ी में लॉक न करें.

मुंबई में हीट वेव के दिख सकता है असर

हीटवेव का असर मुंबई में दिख सकता है. क्षेत्रीय मौसम विभाग ने हीट वेव का पूर्वानुमान जताया है. विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन में कई इलाकों में गर्मी का पारा चढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

The post Heat Wave Alert: होली से पहले हीट वेव अलर्ट, 48 घंटे में इन राज्यों में भयंकर गर्मी, IMD ने जारी की एडवाइजरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top