Hot News

Heavy Rain Alert: पूरी रफ्तार में है मानसून, 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में देगा दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain Alert: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मानसून गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है.

16061 pti06 16 2025 000154a
Heavy rain alert

अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले 2 से 3 दिनों में यह पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है.

16061 pti06 16 2025 000205b
Heavy rain alert

अपने सामान्य कार्यक्रम के तहत मानसून सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में पहुंच गया है. मानसून के आगमन के साथ ही एमपी के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई.

16061 pti06 16 2025 000275a
Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पहुंचने के बाद, पूरे सप्ताह अधिकांश क्षेत्रों में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है.

16061 pti06 16 2025 000332a
Heavy rain alert

अगले 24 घंटे के दौरान, गुजरात, कोकण-गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

14061 pti06 14 2025 rpt184b 1
Heavy rain alert

आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बौछार हो सकती हैं.

16061 pti06 16 2025 000286a
Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर हिंदुस्तान में कई जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Heavy Rain Warning 9 1
Heavy rain alert

17 से 19 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है. 17 से 20 जून के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

14061 pti06 14 2025 rpt184b 2
Heavy rain alert

The post Heavy Rain Alert: पूरी रफ्तार में है मानसून, 2 से 3 दिनों में इन राज्यों में देगा दस्तक, भारी बारिश की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top